Royal Enfield लेकर आया नई Bullet 350, जानें किस दिन होगी लॉन्च और क्या मिलेंगे नए फीचर्स?

Royal Enfield Bullet 350 facelift, Royal Enfield Bullet 350 price, Royal Enfield Bullet 350 mileage, auto news

फाइल फोटो

Royal Enfield Bullet 350: रॉयल एनफील्ड अपनी सबसे अधिक बिकने वाली मॉडल में से एक Bullet 350 का नया अपडेट वर्जन लेकर आने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 30 अगस्त को इसे लॉन्च कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

नई Bullet 350 में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं

नई Bullet 350 में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इसके लुक्स पहले से शॉर्प मिलेंगे। जानकारी के मुताबिक नई मोटरसाइकिल में 346cc का दमदार इंजन मिलेगा। यह इंजन 19 bhp की पावर और 28 Nm का टॉर्क जेनेरट करता है।

विज्ञापन

बाइक  नए ‘J’ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाइक का नया इंजन ‘J’ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। जो पहले से हाई परफॉमेंस देगा। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस नई बाइक की कीमत और डिलीवरी डेट का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि कंपनी इसकी कीमत शुरूआती कीमत 1.50 लाख रुपये से अधिक होगी।

सेफ्टी के लिए बाइक के फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक

मोटरसाइकिल में 5250 rpm मिल सकता है। सेफ्टी के लिए बाइक के फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दिया जा सकता है। इसमें पांच-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन है। इसके नए वेरिएंट में ब्लैक्ड-आउट फेंडर, रिम्स, इंजन, टर्न इंडिकेटर्स, बैटरी कवर और साइड पैनल मिल सकते हैं।

विज्ञापन

लंबी दूरी के सफर के लिए बड़ा 13.5 लीटर का फ्यूल टैंक

अपडेट वर्जन में एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम मिलेगा। फिलहाल बाजार में उपलब्ध Bullet 350 में एनालॉग स्पीडोमीटर और कंसोल पर एक की स्लॉट के साथ रेट्रो डायल दिया जाता है। इसमें यह एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन है। बाइक का कुल वजन 191 kg है और इसमें लंबी दूरी के सफर के लिए बड़ा 13.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ