Royal Enfield Upcoming Bikes: भारत में रॉयल एनफील्ड की बाइक्स का क्रेज ग्राहकों में खूब देखने को मिल रहा है। ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कंपनी समय-समय नए और मौजूदा मॉडल को अपग्रेड करके बाजार लॉन्च करती रहती है।
अब खबर ये आ रही है कि कंपनी नई बाइक्स को भारत में लॉन्च करने जा रही हैं साथ ही मौजूदा मॉडल को भी फेसलिफ्ट करके लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं रॉयल एनफील्ड की जल्द लॉन्च वाली बाइक्स के बारे।
रॉयल एनफील्ड गोअन क्लासिक 350
रॉयल एनफील्ड, इस समय अपनी क्लासिक 350 का बॉबर वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी में है। इस बाइक में कई अच्छे फीचर्स आपको मिलेंगे। इनमें उठा हुआ हैंडलबार, व्हाइटवॉल टायर, और उठा हुआ हैंडलबार और अपडेटेड एर्गोनॉमिक्स जैसे यूनिक फीचर्स हो सकते हैं, जो इसे हाल ही में अपडेट किए गए क्लासिक 350 से अलग बनाएंगे। बता दें कि अपकमिंग गोअन क्लासिक 350 को मोटोवर्स 2024 में लॉन्च किया जा सकता है।
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 ट्विन
लिस्ट में रॉयल एनफील्ड की दूसरी बाइक है क्लासिक 650 ट्विन, जो रेट्रो-मॉडर्न डिजाइन में आएगी। इस बाइक को भारत और यूरोप में टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है। फीचर्स की बात करें तो इस बाइक ने राउंड LED हेडलैंप, सिंगल-पीस सीट, वायर-स्पोक व्हील, क्रोम डिटेलिंग और ब्रांड के सिग्नेचर पायलट लैंप होंगे। बाइक का इंजन बेहद पावरफुल होगा। जो हाई परफॉरमेंस बाइक चलाना पसंद करते हैं, उनके लिए यह बाइक एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।
नई रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350cc
क्लासिक 350 एक बेहद पॉपुलर बाइक है, जिसे जल्द ही अपडेटेड करके बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इस बाइक में बहुत बड़े बदलाव नहीं होंगे। इस बाइक में एडिशनल फीचर्स होने की संभावना है। बाइक में नए ग्राफिक्स भी देखने को मिल सकते हैं। इस बाइक के इंजन में कोई बदलाव नहीं किये जाएंगे, लेकिन कलर ऑप्शन बढ़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 6 लाख में आई Nisaan की नई SUV, 5 खूबियां जो Tata Punch पर पड़ती हैं भारी
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
21 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
22 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines