Royal Enfield Upcoming Bikes: रॉयल एनफील्ड आने वाले महीनों में अपने पोर्टफोलियो को एक नए स्तर पर ले जाने वाली है. कंपनी अब सिर्फ पुराने मॉडलों के अपडेट तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि पूरी तरह नए इंजन प्लेटफॉर्म और डिज़ाइन पर काम कर रही है. भारत ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी इसके कई नए मॉडल लॉन्च होने की तैयारी में हैं.
450cc प्लेटफॉर्म से शुरू होगा नया चेप्टर
कंपनी का पूरा फोकस फिलहाल अपने 450cc प्लेटफॉर्म को विस्तार देने पर है. इसी इंजन पर Guerrilla 450 और Himalayan 450 जैसे मॉडल पहले से मौजूद हैं, लेकिन अब इसी बेस पर एक स्पोर्टी कैफे रेसर बाइक तैयार की जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नई बाइक साल 2026 तक लॉन्च हो सकती है और इसका सीधा मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुई Triumph Thruxton 400 से होगा. टेस्टिंग के दौरान देखे गए कई प्रोटोटाइप से यह साफ है कि रॉयल एनफील्ड 450cc इंजन को एक रेट्रो और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड बाइक में तब्दील करने के मूड में है.
Bullet 650 Twin: क्लासिक स्टाइल में ट्विन-सिलेंडर पॉवर
फिलहाल कंपनी की Bullet 350 सबसे किफायती मॉडलों में से एक है, जो Hunter 350 से थोड़ी ऊपर की श्रेणी में आती है. अब Royal Enfield इसी लाइनअप में एक Bullet 650 Twin भी जोड़ सकती है. कंपनी ने इस नाम को ट्रेडमार्क करा लिया है. उम्मीद है कि यह बाइक Classic 650 Twin से थोड़ी नीचे प्राइस रेंज में आएगी और एक प्रीमियम लेकिन एक्सेसिबल ट्विन-सिलेंडर ऑप्शन के तौर पर पेश होगी. यह मॉडल पुरानी बुलेट की पारंपरिक लुक और फील को बरकरार रखते हुए ज्यादा ताकत और स्मूथ परफॉर्मेंस देगा.
750cc इंजन प्लेटफॉर्म की तैयारी: मिलेगा नया ‘R’ आर्किटेक्चर
रॉयल एनफील्ड 650cc से ऊपर जाकर अब एक पूरी तरह नया 750cc इंजन प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है, जिसे फिलहाल ‘R’ आर्किटेक्चर नाम दिया गया है. इस इंजन पर आधारित पहली बाइक Continental GT-R हो सकती है, जिसके इस वित्त वर्ष के अंत तक डेब्यू करने की उम्मीद है. यह बाइक कंपनी के क्लासिक कैफ़े रेसर डिजाइन को आगे बढ़ाएगी और इंटरनेशनल मार्केट में बड़े पैमाने पर बिक्री के लिए पेश की जाएगी.
Flying Flea C6 और EV सेगमेंट में एंट्री
Royal Enfield अपने पहले इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की तैयारी भी पूरी गति से कर रही है. यह ईवी “Flying Flea C6” नाम से जानी जाएगी और 2026 की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है. इसके बाद एक स्क्रैम्बलर-स्टाइल इलेक्ट्रिक बाइक भी पेश की जाएगी. इसी के साथ, कंपनी एक इलेक्ट्रिक Himalayan पर भी काम कर रही है, जिसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है.
आएगी Himalayan 750 और ऑफ-रोड वेरिएंट्स
कंपनी ने यह भी संकेत दिया है कि आने वाले समय में Himalayan का 750cc वर्जन भी पेश किया जा सकता है. इसके अलावा, मौजूदा Himalayan 450 का ज्यादा एडवेंचर-केंद्रित वेरिएंट भी लाइनअप में शामिल हो सकता है. यह मॉडल हार्डकोर ऑफ-रोड राइडर्स के लिए डिजाइन किया जाएगा.
2026 में धमाकेदार लाइनअप की तैयारी
रॉयल एनफील्ड अब सिर्फ क्लासिक ब्रांड नहीं रह गया है, बल्कि इनोवेशन और डिजाइन के नए दौर में कदम रख रहा है. 450cc से लेकर 750cc इंजन, इलेक्ट्रिक बाइक और रेट्रो-इंस्पायर्ड डिजाइन सब कुछ बताता है कि आने वाले दो साल कंपनी के लिए बेहद खास रहने वाले हैं.
ये भी पढ़ें-TVS Apache RTX 300 Review: फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में सेगमेंट में सबसे बेहतर एडवेंचर बाइक?
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
21 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
22 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines