अगर आप रॉयल एनफील्ड की बाइक के दीवाने हैं तो यह खबर आपके लिए है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब कंपनी कम बजट में एक नई बाइक लॉन्च करने जा रही है। रॉयल एनफील्ड नए 250cc बाइक प्लेटफॉर्म के साथ अपने लाइनअप को बढ़ाने की तैयारी में लग गई है। इस सेगमेंट के जरिए कंपनी एंट्री लेवल प्रीमियम बाइक सेगमेंट पर फोकस करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस प्लेटफॉर्म के लिए हाइब्रिड इंजन तकनीक बनाने के लिए चीनी निर्माता CFMoto के साथ बातचीत कर रही है। ऐसे में यदि यह डील फाइनल हो जाती है, तो पहली बार ऐसा होगा कि रॉयल एनफील्ड की किसी बाइक में थर्ड-पार्टी इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा। आइए जानते हैं क्या कुछ खास होगा कंपनी की 250cc बाइक में….
हाइब्रिड इंजन से मिलेगी बेहतर माइलेज
रॉयल एनफील्ड की नई 250cc बाइक में CFMoto का 250cc इंजन का इस्तेमाल देखने को मिल सकता है। यह इंजन छोटा होने के साथ ताकतवर भी होगा। माना जा हा है कि इस इंजन के साथ रॉयल एनफील्ड की बाइक 45kmpl तक का माइलेज दे सकती है और हाइब्रिड तकनीक यह माइलेज 55 kmpl तक मिल सकता है। बाइक के इंजन को BS6 फेज 2 और OBD-2B उत्सर्जन नियमों के अनुरुप ही बनाया जाएगा।
देश में ही बनेगी
Royal Enfield की 250cc बाइक को 90% तक भारत में ही बनाया जाएगा, जिसकी वजह से इसकी कीमत किफायती ही रहेगी। इस मोटरसाइकिल को चेन्नई में रॉयल एनफील्ड के प्लांट में बनाया जाएगा। भारत के अलावा इस बाइक को ग्लोबल मार्केट के लिए भी बनाया जाएगा।
कीमत होगी कम
रिपोर्ट्स के मुताबित, 250cc इंजन वाले इस बाइक को कंपनी ने ‘V’ प्लेटफॉर्म नाम दिया है। रॉयल एनफील्ड के इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.30 लाख रुपये तक हो सकती है। भारत में इसके लॉन्च होने के बाद यह हंटर 350 से सस्ती होगी, जिसकी कीमत 1.49 लाख रुपये से शुरु होती है।
इस बाइक के जरिए कंपनी उन लोगों को टारगेट करेगी, जो 100-125cc कम्यूटर बाइक्स से प्रीमियम मोटरसाइकिल की तरफ बढ़ना चाहते हैं। रॉयल एनफील्ड की नई 250 बाइक का सीधा मुकाबला TVS रोनिन से होगा जिसमें 225 cc का इंजन मिलता है।
संबंधित खबरें
Safari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 hr agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines