Royal Enfield 250cc bike: रॉयल एनफील्ड ने हंटर 350 (Hunter 350) के लॉन्च के साथ किफायती बाइक सेगमेंट में एंट्री कर ली थी। हंटर 350 आते ही हिट हो गई। रॉयल एनफील्ड अब भारत में अपनी सबसे सस्ती और छोटे इंजन वाली बाइक लेकर आ रही है। ऑटोकार की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपनी नई 250cc इंजन वाली बाइक पर काम कर रही है। नया मॉडल न प्लेटफॉर्म पर पर बेस्ड होगा।
किफायती होगी नई रॉयल एनफील्ड की बाइक
सोर्स के मुताबिक रॉयल एनफील्ड में नए 250 cc प्लेटफॉर्म पर काफी समय से काम हो रहा है, लेकिन इसे अब हरी झंडी दे दी है। कंपनी इस बाइक को काफी किफायती रूप में पेश कर सकती है। यानी यह हंटर 350 से भी सस्ती हो सकती है। नई बाइक के जरिये कंपनी यूथ को टारगेट करेगी।
250cc और V-platform पर बेस्ड इस आगामी बाइक में फीचर्स की कोई कमी रहने वाली। इस नए मॉडल को अगले साल के अंत तक बाजार में उतारा जा सकता है। बाइक किस नाम से आएगी और इसकी कीमत क्या होगी? इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसे 1.20-1.40 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
इलेक्ट्रिक बाइक भी होगी लॉन्च
Royal Enfield भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने नए मॉडल के डिजाइन का पेटेंट फाइल किया है। कंपनी इस बाइक को साल के अंत तक या फिर अगले साल ऑटो एक्सपो 2025 में पेश कर सकती है। खास बात ये है कि Royal Enfield की नई इलेक्ट्रिक बाइक में सिंगल सीट मिलेगी जो अपने सेगमेंट की सबसे आरामदायक सीट भी हो सकती है।
डिजाइन पेंटेंट को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बैटरी पैक के लिए भी एक ही फ्रेम का इस्तेमाल होगा। इतना ही नहीं इसमें लगने वाली मोटर यूनिट नहीं दिखाई नहीं देगी, जिसे बाइक का लुक और बेहतर होगा। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इस बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, दोनों टायर्स में डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलेगी।
इसके अलावा बाइक में डिजिटल स्पीडोमीटर मिलेगा जोकि कनेक्टेड फीचर्स से लैस होगा। इसके अलावा बाइक में ब्लूटूथ, नेविगेशन, हाई स्पीड अलर्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। बाइक की कीमत और इसकी इसमें मिलने वाली रेंज का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें: TVS Jupiter CNG: दुनिया का पहला CNG स्कूटर जल्द होगा लॉन्च, टेस्टिंग शुरू
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
4 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines