स्टाइलिश सीट और पावरफुल 648 cc का इंजन, Royal Enfield की इस बाइक का लोगों को बेसब्री से इंतजार, जानें कीमत
Edited By Amit Kasana

Royal Enfield Shotgun 650
Edited By Amit Kasana

Royal Enfield Shotgun 650
Royal Enfield: रॉयल एनफील्ड की बाइक इंडियन मार्केट में हमेशा हाई डिमांड पर रहती हैं। कंपनी की एक बाइक है Royal Enfield Shotgun 650 जिसका मोटरसाइकिल लवर्स को बेसब्री से इंतजार है। इस बाइक में single floating-style seat दी गई है जो इसके आकर्षण का केंद्र है।
Royal Enfield Shotgun 650 में पावरफुल 648 cc का इंजन मिलेगा। यह 6 स्पीड मैनुअल मोटरसाइकिल है। फिलहाल कंपनी ने इसके लॉन्च डेट के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। अनुमान है कि यह दिसंबर 2023 से पहले भारत के बाजार में पेश की जाएगी। यह बाइक शुरूआती कीमत 3,00,000 लाख से 3,50,000 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी।

Royal Enfield Shotgun 650
रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 QJ Motor SRC 500 और Harley-Davidson X 350 जैसी मोटरसाइकिलों को टक्कर देगी। इसमें शॉर्ट ट्यूबलर हैंडलबार, कटा हुआ फ्रंट और रियर फेंडर, बार-एंड मिरर और चंकी टायर दिए जाएंगे इसके फ्रंट एंड पर रेट्रो-स्टाइल पॉलिश एल्यूमीनियम फिनिश, फ्यूल टैंक पर नए जमाने की मोटरसाइकिल जैसे डिजिटल ग्राफिक्स मिलते हैं।
मोटरसाइकिल पर डिजिटल ग्राफिक्स, ABS, एल्यूमीनियम ब्लॉक से बने पहिए, सेफ्टी के लिए डबल डिस्क ब्रेक मिलेंगे। अनुमान है कि इसका धाकड़ इंजन 47bhp की पावर देगा। जो 7,250 rpm जेनरेट करेगा। यह बाइक 52 Nm का पीक टॉर्क मिलेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: