हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Royal Enfield ने लॉन्च की 4.25 लाख की बाइक, भारत में सिर्फ 25 लोग ही खरीद पाएंगे

रॉयल एनफील्ड की Shotgun 650 आइकॉन एडिशन बाइक की कीमत 4.25 लाख रुपये है। इस खास एडिशन बाइक की सिर्फ 25 यूनिट्स की भारत के लिए उपलब्ध होंगी

विज्ञापन

Royal Enfield Shotgun 650 Launched: रॉयल एनफील्ड ने Shotgun 650 आइकॉन एडिशन को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 4.25 लाख रुपये है। खास बात ये है कि इस बाइक की सिर्फ 100 यूनिट्स ही दुनियाभर में बेची जाएंगी जिनमें से सिर्फ 25 बाइक्स भारत के लिए हैं। यानी 25 लकी ग्राहक ही इस बाइक को खरीद पाएंगे। 13 फरवरी, सुबह 2 बजे इस बाइक की बुकिंग Royal Enfield की एप पर खुलेगी। अगर आपकी किस्मत अच्छी रही तो आप इस बाइक को बुक करने में सफल हो सकते हैं। आइये जानते हैं इसके इंजन से लेकर फीचर्स तक के बारे में…

इस लिमिटेड एडिशन बाइक के साथ एक जैकेट भी मिल रही है, जिसे रॉयल एनफील्ड ने खुद डिजाइन किया है। इस बाइक में रेड, व्हाइट और गोल्डन कलर का मिक्स देखने को मिलता है जो इसे काफी अट्रैक्ट बनाता है। बाइक पर रेसिंग ग्राफिक्स देखने को मिलते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 1092km की रेंज के साथ भारत आ सकती है BYD की ये कार! इतनी होगी कीमत

इसके व्हील्स पर गोल्डन कलर इसे खास लुक देने में मदद करता है। यह एक सिंगल सीटर बाइक है जिसमें सेफ्टी के लिए इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, डिस्क ब्रेक और वाइडर टायर्स लगे हैं। इस बाइक के साथ एक गोल्डन कलर का हेलमेट भी मिलेगा।

विज्ञापन

इंजन और पावर

Royal Enfield Shotgun 650 में 648cc का Parallel ट्विन इंजन लगा है जो 47 BHP और 52.3 Nm टॉर्क जनरेट करता है और यह इंजन 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। बाइक में लगा यह इंजन काफी दमदार है, जो कंपनी की अन्य बाइक्स को पावर देता है। कंपनी का दावा है कि इस इंजन की परफॉरमेंस किसी भी मौसम में डाउन नहीं होगी।

यह भी पढ़ें:  Tata Safari और Harrier का स्टॉक तेजी से हो रहा है खाली! कंपनी ने दिया सबसे बड़ा डिस्काउंट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola