Royal Enfield Sherpa 650: रॉयल एनफील्ड लगातार अपनी मोटरसाइकिलों में अपडेशन करता है। इसी कड़ी में कपंनी न्यू जेनरेशन बाइक लेकर आने वाली है। इस धांसू बाइक का नाम Sherpa 650. अनुमान है कि यह बाइक नवंबर 2024 तक पेश की जाएगी। यह बाइक शुरुआती कीमत 3.20 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी।
बड़े हैंडल बार के साथ आरामदायक सिंगल सीट
इस न्यू जेनरेशन पेट्रोल बाइक में स्टाइलिश लुक्स मिलेंगे। इसमें बड़े हैंडल बार के साथ आरामदायक सिंगल सीट मिलेगी। बाइक में गोल हेडलाइट के साथ टर्न इंडिकेटर मिलेंगे। हाल ही में इस बाइक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें स्पोक व्हील के साथ ट्यूबलेस टायर मिलेंगे।
एबीएस की सेफ्टी
बाजार में Sherpa 650 की Triumph Scrambler 400 X, Moto Morini Seiemmezzo और Benelli Leoncino 500 से टक्कर लेगी। बाइक में एलईडी लाइट और डुअल चैनल एबीएस मिलेगा। एबीएस से बाइक के दोनों टायरों को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। इस बाइक में स्टाइलिश एग्जॉस्ट मिलेगा।
दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक
Royal Enfield Sherpa 650 दमदार 648cc का इंजन मिलेगा। यह ट्वीन एयर कूल्ड मोटर मिलेगी। यह जानदार बाइक 46.2 bhp की पावर और 52 Nm का पीक टॉर्क देगी। बाइक में हैवी सस्पेंशन और दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक मिलेगी। कंपनी ने अभी अपनी इस बाइक की डिलीवरी डेट के बारे में खुलासा नहीं किया है।
13 लीटर का फ्यूल टैंक
बाजार में इसके टक्कर की Triumph Scrambler 400 X की बात करें तो इसमें 398.15 cc का इंजन मिलता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। इस बाइक में 13 लीटर का फ्यूल टैंक है। बाइक की सीट हाइट 835 mm की है। इसमें 39.5 bhp की पावर मिलती है।
1 वेरिएंट और 3 कलर
Triumph Scrambler 400 X में 1 वेरिएंट और 3 कलर ऑप्शन मिलतें हैं। यह बाइक शुरुआती कीमत 2,62,996 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। बाइक में 398.15 cc का BS6 इंजन मिलता है। बाइक में 39.5 bhp की पावर और 37.5 Nm का टॉर्क मिलता है। बाइक के दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक मिलते हैं।
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
23 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines