Royal Enfield Scrambler 650 may be launch soon: रॉयल एनफील्ड की बाइक्स के लोग दीवाने हैं। कंपनी भी अलग-अलग इंजन पावर और प्राइस कैप में अपनी मोटरसाइकिलें ऑफर करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अपनी नई बाइक Royal Enfield Scrambler 650 को पेश करने की तैयारी कर रही है। इस बाइक में LED हेडलाइट, टेल-लाइट और इंडिकेटर्स दिए गए हैं।
बाइक में हाई पावर 648cc का इंजन
इस बाइक में हाई पावर 648cc का इंजन मिलेगा, यह क्रूजर लुक बाइक लॉन्ग रूट पर हाई परफॉमेंस देगी। इसमें ट्वीन एयर कूल्ड मोटर मिलेगी जो इसे हाई पावर बाइक बनाएगी। यह बाइक 46.2 bhp की पावर पर 7,250rpm और 52.3Nm की पीक टॉर्क 5,650rpm जनरेट करेगी। फिलहाल कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुमान है कि यह बाइक नवंबर 2024 तक पेश कर दी जाएगी। यह बाइक शुरुआती कीमत 3.20 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा सकती है।
6 स्पीड गियरबॉक्स और एडवांस सेफ्टी फीचर्स
बाइक में ड्यूल-चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। Royal Enfield Scrambler 650 के फ्रंट और रियर दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे नया ड्यूल स्प्रिंग्स सस्पेंशन दिया गया है। बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स आता है। यह बाइक सड़क पर Bajaj Pulsar NS400Z, Triumph Scrambler 400 X, Benelli Leoncino 500 और Moto Morini Seiemmezzo जैसे मोटरसाइकिलों को टक्कर देगी।
Royal Enfield Scrambler 650 में ऑफर किए जाएंगे ये फीचर्स
- आगे 19 और पीछे 17 इंच के टायर
- टीयरड्रॉप-शेप्ड फ्यूल टैंक
- नेविगेशन और डिजिटल कंसोल
- गोल LED हेडलाइट यूनिट
- वाइड हैंडलबार,
- रिब्ड-पैटर्न सीट आरामदायक सीट
807 mm की सीट हाइट
रॉयल एनफील्ड की यह बाइक Bajaj Pulsar NS400Z से मुकाबला करेगी। बजाज की इस बाइक में 373 cc का इंजन मिलता है। यह बाइक 35 kmpl तक की माइलेज देती है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 174 kg का वजन है। बाइक में 12 लीटर का फ्यूल टैंक और 807 mm की सीट हाइट मिलती है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
16 mins agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines