Royal Enfield Scram 411: रॉयल एनफील्ड की एक एडवेंचर बाइक है Scram 411. इस बाइक में 29.6 kmpl की माइलेज मिलती है। इस हाई एंड बाइक में 24.3 bhp की पावर मिलती है। बाजार में इस बाइक के सात अलग-अलग कलर अवेलेबल हैं। बाइक में कुल 185 kg का वजन है, जिससे इसे संकरे रास्तों में कंट्रोल करने में परेशानी नहीं होती। बाजार में इस बिग साइज बाइक के तीन अलग-अलग वेरिएंट आते हैं।
पावरफुल बाइक में 411cc का BS6 इंजन
Royal Enfield Scram 411 में 32 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है। यह बाइक शुरुआती कीमत 2.03 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। बाइक का टॉप वेरिएंट 2.11 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इस पावरफुल बाइक में 411cc का BS6 इंजन मिलता है। बाइक में एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। यह सिस्टम दोनों पहियों को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह ऑटोमैटिक रूप से सेंसर से चलता है।
बाइक में 15 लीटर का फ्यूल टैंक
बाजार में इस बाइक का Yezdi Scrambler और Yezdi Adventure से मुकाबला होता है। इस बाइक में 15 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। Scram 411 is गोल हेडलाइट हैं जो इसे शानदार लुक देती है। बाइक में फ्रंट में 19 इंच के टायर और रियर में 17 इंच के टायर मिलते हैं। इसमें स्पोक व्हील मिलते हैं जो इसे रेट्रो लुक देते हैं।
बाइक में सिंगल-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
इस स्टाइलिश बाइक में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। बाइक की सीट हाइट 795 mm की है। इसमें ट्रिपर नेविगेशन पॉड, हैलोजन हेडलाइट बल्ब मिलते हैं। बाइक में सिंगल-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी टेललाइट और स्मार्ट स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, टैकोमीटर, ट्रिप मीटर दिए गए हैं। यह हैवी एग्जॉस्ट और आरामदायक सिंगल सीट के साथ आती है। इसमें फ्यूल लेवल इंडिकेटर और अन्य रीडआउट के साथ सिंगल-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें साइड स्टैंड और सेफ्टी के लिए इंजन कवर दिया गया है। बाइक में कम्फर्टेबल हैंडलबार मिलता है।
(Tramadol)
संबंधित खबरें
लॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
8 hrs agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
12 hrs agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
15 hrs ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
1 day agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
1 day agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
1 day agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
1 day agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
2 days agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
2 days agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines