Royal Enfield की एडवेंचर बाइक, 19 इंच के टायर, धाकड़ सेफ्टी फीचर्स

Royal Enfield Scram 411 में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। बाइक की सीट हाइट 795 mm की है। इसमें ट्रिपर नेविगेशन पॉड है।

Royal Enfield Scram 411

Royal Enfield Scram 411: रॉयल एनफील्ड की एक एडवेंचर बाइक है Scram 411. इस बाइक में 29.6 kmpl की माइलेज मिलती है। इस हाई एंड बाइक में 24.3 bhp की पावर मिलती है। बाजार में इस बाइक के सात अलग-अलग कलर अवेलेबल हैं। बाइक में कुल 185 kg का वजन है, जिससे इसे संकरे रास्तों में कंट्रोल करने में परेशानी नहीं होती। बाजार में इस बिग साइज बाइक के तीन अलग-अलग वेरिएंट आते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

पावरफुल बाइक में 411cc का BS6 इंजन

Royal Enfield Scram 411 में 32 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है।  यह बाइक शुरुआती कीमत 2.03 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है।  बाइक का टॉप वेरिएंट 2.11 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इस पावरफुल बाइक में 411cc का BS6 इंजन मिलता है। बाइक में एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। यह सिस्टम दोनों पहियों को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह ऑटोमैटिक रूप से सेंसर से चलता है।

बाइक में 15 लीटर का फ्यूल टैंक

बाजार में इस बाइक का Yezdi Scrambler और Yezdi Adventure से मुकाबला होता है। इस बाइक में 15 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। Scram 411 is गोल हेडलाइट हैं जो इसे शानदार लुक देती है।  बाइक में फ्रंट में 19 इंच के टायर और रियर में 17 इंच के टायर मिलते हैं। इसमें स्पोक व्हील मिलते हैं जो इसे रेट्रो लुक देते हैं।

विज्ञापन

बाइक में सिंगल-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

इस स्टाइलिश बाइक में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। बाइक की सीट हाइट 795 mm की है। इसमें ट्रिपर नेविगेशन पॉड, हैलोजन हेडलाइट बल्ब मिलते हैं। बाइक में सिंगल-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी टेललाइट और स्मार्ट स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, टैकोमीटर, ट्रिप मीटर दिए गए हैं। यह हैवी एग्जॉस्ट और आरामदायक सिंगल सीट के साथ आती है। इसमें फ्यूल लेवल इंडिकेटर और अन्य रीडआउट के साथ सिंगल-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें साइड स्टैंड और सेफ्टी के लिए इंजन कवर दिया गया है। बाइक में कम्फर्टेबल हैंडलबार मिलता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ