Bullet से लेकर Classic 350 मिल रही हैं आधी कीमत में, रॉयल एनफील्ड ने शुरू किया नया प्लान

Royal Enfield ने अपना नया प्री-ओन्ड (Pre-Owned) प्लेटफ़ॉर्म पेश किया है, यहां आप कम कीमत में बाइक्स खरीद सकते हैं। और इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च कर दी है।

Screenshot 2024-12-24 085418

Royal Enfield Reown: पूरी दुनिया में रॉयल एनफील्ड की बाइक का जलवा है। यूथ से लेकर फैमिली क्लास भी इन बाइक्स की दीवाने हैं। अगर आप रॉयल एनफील्ड की बाइक खरीदना चाहते हैं लेकिन हर बार बजट का इशू हो जाता है तो अब आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। अब आपको बुलेट से लेकर क्लासिक 350 जैसी बाइक्स आधी कीमत में मिल सकती हैं। और इसके लिए कंपनी ने रीओन (Reown) नाम से प्रोग्राम शुरू किया है जिसके तहत आप पुरानी बाइक्स (Used bikes) को खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

Pre-Owned प्लेटफ़ॉर्म

रॉयल एनफील्ड ने अपना नया प्री-ओन्ड (Pre-Owned) प्लेटफ़ॉर्म पेश किया है, यहां आप कम कीमत में बाइक्स खरीद सकते हैं। और इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च कर दी है। कंपनी इस प्रोग्राम के तहत उन ग्राहकों को टारगेट करना चाहती है जो किफायती दाम में रॉयल एनफील्ड की बाइक खरीदना चाहते हैं।

विज्ञापन

ग्राहकों को होगा फायदा

इस प्रोग्राम के तहत ग्राहकों को कम कीमत में रॉयल एनफील्ड की बाइक खरीदने का मौका मिलेगा। इतना ही नहीं यहां पर बाइक की कीमत एक दम सही होगी। साथ ही डाक्यूमेंट्स और वारंटी का भी फायदा भी मिलेगा। यहां जो भी पुरानी बाइक बेची जायेगी वो पूरी तरह से टेस्टेड होगी, ताकि ग्राहकों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना आये।

विज्ञापन

ऐसे खरीद सकते हैं बाइक्स

बाइक को खरीदने के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जहां पर ग्राहक अपनी लोकेशन के अनुसार पसंदीदा  बाइक्स का चुनाव कर सकते हैं। खास बात ये है कि इस वेबसाइट पर लोकेशन, बाइक के वेरिएंट, कीमत और मैन्युफैक्चरिंग ईयर तक चुनने की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

फाइनेंस की सुविधा

रॉयल एनफील्ड ने ग्राहकों की सुविधा के लिए इन सेकंड हैंड पर आसान फाईनेंस की भी सुविधा दी है। आप आसान EMI पर इन बाइक्स को खरीद सकते हैं वेबसाइट पर कई पुरानी बाइक्स के कई ऑप्शन आपको मिल जायेंगे जहां आधी कीमत में आप बाइक खरीद सकते हैं। वेबसाइट पर लगभग हर बाइक का मॉडल आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से चुनाव कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ