हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Royal Enfield की सवारी का सपना होगा सच, जानें क्या है रेंटल प्रोग्राम

विज्ञापन

Royal Enfield बाइक की सवारी करना युवाओं का सपना होता है। किसी बजट बाइक के मुकाबले इसकी कीमत ज्यादा होती है। इसी वजह से कुछ लोग चाह कर भी रॉयल एनफील्ड की बाइक नहीं खरीद पाते हैं। ऐसे लोगों के ध्यान में रखते हुए कंपनी एक रेंटल प्रोग्राम लेकर आई है।

अब आपको रॉयल एनफील्ड की बाइक चलाने के लिए इस पर लाखों रुपये खर्च कर खरीदने की जरूरत नहीं है। रेंटल प्रोग्राम के तहत इसे किराए पर लेकर बाइक की सवारी कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि रेंट पर लेने के लिए किस चीज की जरूरत पड़ेगी।

इन शहरों में Royal Enfield रेंटल प्रोग्राम का उठा सकते हैं लाभ

Royal Enfield रेंटल प्रोग्राम के तहत केवल 25 शहरों में बाइक की सवारी कर सकते हैं। इनमें बड़े शहर देहरादून, मनाली, धर्मशाला, लेह, दिल्ली, जयपुर, जैसलमेर, हरिद्वार और चेन्नई शामिल हैं। आगे चलकर इस लिस्ट में और भी जगह को शामिल करने की योजना है। इन शहरों में बाइक रेंट पर लेने से पहले कुछ नियम और शर्तों को मानने होंगे। रेंटल प्रोग्राम के तहत अभी तक 40 से अधिक ऑपरेटर लगभग 300 बाइक को जोड़ चुके हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: बाइक की गर्म सीट से मिलेगी छुट्टी, बस एक टच से होगा काम! जानें इस खास फीचर के बारे में

ऐसे किराए पर लें बाइक

बाइक किराए पर लेने की प्रक्रिया को बहुत ही यूजर फ्रेंडली बनाया गया है। इसके लिए सबसे पहले Royal Enfield Rental Program की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। बाइक को सेलेक्ट कर अपने शहर की जानकारी, पिकअप डेट, ड्रॉप ऑफ डेट पर टैप कर डिटेल्स डालें। इसके बाद आप हर दिन के हिसाब से इसे कहीं भी ले जा सकते हैं।

विज्ञापन

इस फॉर्म को भरना न भूलें

पहली बार रेंट पर बाइक लेने से पहले सभी यूजर को ऑनलाइन फॉर्म भरना जरूरी है। इससे ऑपरेटर की डिटेल मिल जाती है और ऑपरेटर को ग्राहक की जानकारी मिल जाती है। शुरू में सिक्योरिटी मनी के रूप में कुछ पैसे भी ऐप में एड करना जरूरी है। आपको बताते चलें कि अलग- अलग लोकेशन के लिए किराया शुल्क अलग है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola