शान की सवारी Royal Enfield की कीमत बढ़ी, जानें नई कीमत और फीचर्स
Edited By Amit Kasana

रॉयल एनफील्ड
Edited By Amit Kasana

रॉयल एनफील्ड
Royal Enfield: रॉयल एनफील्ड हंटर 350 की कीमतों में कंपनी ने इजाफा किया है। कंपनी ने इस बाइक की कीमत में करीब 3000 रुपये तक की बढ़ोत्तरी की है। Royal Enfield Hunter 350 शुरुआती कीमत 1.49 लाख रुपये से लेकर 1.75 लाख रुपये एक्स-शोरूम में मिलती है।
रॉयल एनफील्ड हंटर 350 में तीन वेरिएंट्स आते हैं। इसके बेस वेरिएंट में छोड़कर बाकी दोनों की कीमत में इजाफा किया गया है। कंपनी ने अगस्त 2022 में अपनी इस धाकड़ बाइक को पेश किया था। यह कंपनी की हाई डिमांड बाइक है। इसका मुकाबला जावा पेराक से होता है।
ये भी पढ़ेंः रोबदार लुक, 48.62 kmpl की माइलेज, महज 4 हजार रुपये में यामाहा के इस स्कूटर पर भरे फर्राटा
यह बाइक लगभग 40kmpl तक की धांसू माइलेज देती है। यह रेट्रो-स्टाइल बाइक है जिसमें स्मार्टफोन-कनेक्टिविटी, ओडोमीटर, फ्यूल गेज, दो ट्रिप मीटर और मेंटेनेंस इंडिकेटर के साथ एक छोटा डिजिटल इनसेट मिलता है। इसमें USB पोर्ट भी दिया गया है।
बाइक में 349 cc का दमदार इंजन मिलता है। यह धाकड़ इंजन 20.1 PS की पावर और 27Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन मिलता है। मोटरसाइकिल में 13 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है। यह लॉन्ग रूट कम्फर्टेबल बाइक है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: