Royal Enfield Shotgun 650: रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में अपनी नई बाइक Shotgun 650 का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। इस खबर में हम आपको बताएंगे की इस बाइक में कंपनी की पुरानी मोटरसाइकिलों से नया क्या मिला है। कंपनी ने अपनी यह बाइक नए ब्लू और ब्लैक कलर थीम में पेश की है। खास बात यह है कि इन दो कलर्स के अलावा इसमें नियॉन कलर के हाइलाइट दिए गए हैं, जिससे इस बाइक को न्यू जनरेशन फ्यूचरिस्टिक लुक मिलता है।
नीचे दी वीडियो को क्लिक कर देखें Royal Enfield Shotgun 650
फ्रंट सस्पेंशन रैक का अलग डिजाइन
गोवा में हुए Motoverse edition में इस बाइक को पेश किया गया है। फिलहाल केवल 25 लोगों को ही यह बाइक खरीदने का मौका मिलेगा। Royal Enfield की यह लिमिटेड एडिशन बाइक है, इसमें 650cc का इंजन है। यह बाइक 4.35 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलेगी। इसे Royal Enfield Meteor 650 की चेसिस पर ही बनाया गया है। लेकिन Meteor के मुकाबले इस बाइक के फ्रंट सस्पेंशन रैक और व्हील अलग हैं। ऐसे में यह Meteor से दिखने में अलग लगेगी।
मोटरसाइकिल में डिजाइनर एग्जॉस्ट
Royal Enfield Shotgun 650 का फ्यूल टैंक कंपनी की हाई सेल बाइक Royal Enfield Classic की तरह लगता है लेकिन यह उससे थोड़ स्लीक डिजाइन में है, जो इसे क्लासिक से अलग और यूनिक लुक देता है। इस स्मार्ट बाइक में आरामदायक सिंगल सीट है, जो इसे डैशिंग लुक्स देती हैं। इसके अलावा बाइक में peashooter एग्जॉस्ट है, जो ध्वनि प्रदूषण के तय मानकों को पूरा करता और और रॉयल एनफील्ड की खास पहचान रखने वाली अपनी अलग आवाज काे भी कंटिन्यू करता है।
नीचे दी वीडियो को क्लिक कर देखें Royal Enfield Shotgun 650
hand-painted यूनिक कलर
इसका यूनिक hand-painted कलर लोगों को इसकी तरफ अट्रैक्ट कर रहा है। इसमें कंपनी की Interceptor, Continental GT और Meteor 650 की तरह एयर कूल्ड इंजन है, जेसे खास लंबे रास्तों पर हाई परफॉमेंस के लिए बनाया गया है। यह इंजन 47 bhp की पावर और 52 Nm का पीक टॉर्क देगा। यह 6-स्पीड गियरबॉक्स बाइक है।
राउंट इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बार एंड मिरर
इसके फ्रंट में USD फ्रोक सस्पेंशन हैं और रियर में ट्वीन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं जो खराब रास्तों पर झटके नहीं लगने देते। बाइक में अलॉय व्हील मिलते हैं। इसमें दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक की सेफ्टी के साथ डुअल चेनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है, जो राइडर्स की सुरक्षा को एन्हांस करता है। इसमें राउंट इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बार एंड मिरर, LED लाइटिंग दी गई है।
संबंधित खबरें
Safari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines