Royal Enfield Bear 650: भारत में रॉयल एनफील्ड अपने पोर्टफोलियो को बड़ा करते हुए अब एक और नया मॉडल शामिल करने जा रही है। यूथ को टारगेट करते हुए अब कंपनी नई 650cc इंजन वाली बाइक लॉन्च करने की पूरी तैयार कर चुकी है। एक लम्बे इंतजार के बाद रॉयल एनफील्ड की मोस्ट अवेटेड मोटरसाइकिल Bear 650 को पेश क्या है और इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। इस बार भी रॉयल एनफील्ड ने अपनी बाइक्स के डिजाइन पर पूरे फोकस किया है। चलिए Royal Enfield Bear 650 के बारे में…
Royal Enfield Bear 650 में क्या होगा खास
नई मोटरसाइकिल, कंपनी की इंटरसेप्टर 650 के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। लेकिन यह अपने डिजाइन और स्टाइलिंग के मामले में इंटरसेप्टर की तुलना में कहीं ज्यादा आकर्षित लगती है। इसमें नए पेंट और ग्राफिक्स देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा बाइक के टायर्स के साथ एग्जॉस्ट सिस्टम भी बेहद स्टाइलिश है। इसके अलावा बाइक के साइड पैनल पर स्क्रैम्बलर स्टाइल वाली सीट और नंबर बोर्ड एक अच्छा फ्लेवर एड करते हैं। इस बाइक में पूरी तरह से LED HD लाइट है। अब बाइक में व्हील साइज अलग हैं।
यह भी पढ़ें: Tata Punch के ये दो वेरिएंट अब नहीं खरीद पाएंगे! वेबसाइट से भी हटाया, जानें कारण
Royal Enfield Bear 650: इंजन
इस नई बाइक में 650cc का पैरेलेल-ट्विन पेट्रोल इंजन लगा है जो 47bhp और 57 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, यह इंटरसेप्टर 650 से लगभग 5Nm एनएम ज्यादा है। यह इंजन 6 स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इस बाइक में एक दम नया एग्जॉस्ट सिस्टम भी मिलता है लेकिन इस बार वजन थोड़ा कम है। इसका फर्क सिटी राइड में आपको महसूस होगा। बियर 650 पर फाइनल गियरिंग थोड़ी लंबी है जिसे थोड़ा छोटा की भी जा सकता है। बाइक में लगा ये इंजन पहले ही कामयाब है, लेकिन नए मॉडल के लिए इसे फिर से Tune किया गया है। इस बाइक को सिटी और हाईवे के लिए डिजाइन किया गया है।
EICMA 2024 में Royal Enfield Bear 650 को 5 नवंबर के दिन लॉन्च किया जाएगा और उसी समय इसकी कीमत का भी खुलासा कर दिया जाएगा । भारत में इसे कब तक लाया जाएगा इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। इस बाइक के साथ 30 से अधिक एक्सेसरीज ऑप्शन भी मिलेगा जिन्हें ग्राहक जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज किया जा सकता है।
खास बार ये है कि Enfield Bear 650 कंपनी पांचवीं 650 cc मोटरसाइकिल है। नए मॉडल की कीमत 2 लाख रुपये के आस-आस हो सकती है। इस बाइक के दम पर कंपनी 25-35 साल ग्राहकों को टारगेट करेगी।
यह भी पढ़ें: 450km की रेंज के साथ Citroen Basalt Electric होगी लॉन्च! Tata Curvv EV को फिर मिलेगी चुनौती
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines