Royal Enfield Meteor 650: आपको बता दें कि इस साल रॉयल एनफील्ड ने अपनी दो नई मोटरसाइकिलों को बाजार में उतारा है। ये मोटरसाइकिल्स हैं, पहली Scram 411 और दूसरी Hunter 350। अब आप ये भी जानिए की इसी साल कंपनी ने अपने दो मॉडल और लॉन्च करने की योजना बनाई है। खबरों के मुताबिक आने वाले नए मॉडल्स मे एक Super Meteor 650 हो सकता है। कंपनी के इस मॉडल को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। तो चलिए आपको आने वाले इस मॉडल की और जानकारी देते हैं।
Royal Enfield Meteor 650: Features
आने वाली Royal Enfield Meteor 650 कंपनी की तीसरी मिडिलवेट वाली मोटरसाइकिल होगी। इस मोटरसाइकिल के अंदर Interceptor 650 और Continental GT – 650cc मोटरसाइकिल्स में लैस 648 सीसी वाला ट्विन-सिलेंडर वाला एयर-कूल्ड इंजन ही दिया जाएगा। इस बाइक में यूएसडी फ्रंट फोर्क्स के साथ डुअल रियर शॉक्स और सिंगल फ्रंट और रियर डिस्क को भी शामिल किया गया हैं।
देखने में यह बाइक प्रोडक्शन के लिए तैयार लगती है। इसके अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें मटर-शूटर एग्जॉस्ट, क्रैश गार्ड स्प्लिट सीट्स के साथ साथ अलॉय व्हील्स को भी दिया गया है। ये सभी Royal Enfield अपने एक्सेसरीज में ऑफर कर सकती है। ये भी अटकलें लगाई जा रही है कि Royal Enfield की Meteor 650 रेट्रो डिजाइन के साथ साथ हेलोजन बल्ब से लैस आ सकती है।
आपको बता दें कि कुछ ही समय पहले रॉयल एनफील्ड ने भारतीय बाजार में हंटर 350 को लॉन्च किया था। इस मोटरसाइकिल के लॉन्च होनें के बाद इसे लोगो का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। रॉयल एनफील्ड Hunter 350 में 349.34 cc का एअर कूल्ड इंजन से लैस है। रॉयल एनफील्ड Hunter 350 की कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 1,50,000 लाख रुपये से लेकर 1.66 लाख (एक्सशोरूम, दिल्ली) तक रखी गई हैं।
कंपनी ने Meteor 650 के लिए अभी कोई भी आधिकारिक जानकारी नही दी हैं और ना ही इसके लॉन्च की कोई भी ऑफिशियल डेट सामने आई है।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines