हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Royal Enfield Meteor 350 या फिर Dominar 250 कौन सी स्ट्रीट बाइक बेस्ट?, जानें कंपैरिजन

Royal Enfield Meteor 350 में छह वेरिएंट ऑफर किए जा रहे हैं। इसमें 15 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। बाइक में 349 cc का इंजन मिलता है।

विज्ञापन
Royal Enfield Meteor 350 Vs Bajaj Dominar 250

Royal Enfield Meteor 350 Vs Bajaj Dominar 250: बाजार में स्ट्रीट बाइक का अलग ही राइडर वर्ग है। यह बाइक 100 सीसी से अधिक इंजन के साथ आती हैं। इन बाइक को स्टाइलिश फ्रेम पर आरामदायक सफर के लिए डिजाइन किया गया है। बाजार में ऐसी ही दो जबरदस्त बाइक हैं Royal Enfield की Meteor 350  और Bajaj Dominar 250. आइए आपको इन दोनों बाइक के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

Royal Enfield Meteor 350

Royal Enfield Meteor 350 शुरुआती कीमत 2.03 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इस बाइक में छह वेरिएंट ऑफर किए जा रहे हैं। इसमें 15 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इस पावरफुल बाइक में फ्रंट में 19 इंच के टायर और रियर में 17 इंच के टायर मिलते हैं। इस बाइक में 349 cc का इंजन मिलता है।

टेलीस्कोपिक फ्रंट और रियर में 6-स्टेप-प्रीलोड-एडजस्टेबल सस्पेंशन

इस बाइक में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और रियर में 6-स्टेप-प्रीलोड-एडजस्टेबल डुअल शॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। बाइक में 41.88 kmpl की माइलेज मिलती है। बाइक का कुल वजन 191 kg का है। बाइक में अलॉय व्हील के साथ ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। Royal Enfield Meteor 350 में 20.4 PS की पावर और 27 Nm का टॉर्क निकलता है।

विज्ञापन

Bajaj Dominar 250

यह बाइक शुरुआती कीमत 1.7 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इस बाइक में धांसू 248.8 cc का इंजन मिलता है। यह दमदार इंजन 32 kmpl की माइलेज देता है। बाइक में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। बाइक में 180 kg का वजन है। बाइक में 13 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इस बाइक में 800 mm की सीट हाइट मिलती है।

बाइक में आगे और पीछे दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक

Bajaj Dominar 250 कंपनी की स्ट्रीट बाइक है। इसमें फिलहाल एक वेरिएंट और तीन कलर ऑप्शन मिलते हैं। बाइक में 26.63 bhp की पावर मिलती है। यह बाइक 23.5 Nm का टॉर्क देती है। बाइक में आगे और पीछे दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बाइक में 13 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इस बाइक में एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola