हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Royal Enfield Meteor 350: स्टाइलिश लुक्स, 15 लीटर का फ्यूल टैंक, माइलेज 41 की 

Royal Enfield Meteor 350 के बाएं स्विचगियर में यूएसबी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। इस बाइक में एलईडी टेललाइट दी गई है।

विज्ञापन
Royal Enfield Meteor 350

Royal Enfield Meteor 350: बाजार में रेट्रो लुक हाई एंड बाइक काफी पसंद की जाती है। इसी सेगमेंट की Royal Enfield की मोटरसाइकिल है Meteor 350. इस स्मार्ट बाइक में 20.4 PS की पावर और 27 Nm का टॉर्क मिलता है। यह बिग साइज बाइक शुरुआती कीमत 2.03 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। बाइक में 349 cc का दमदार पेट्रोल इंजन मिलता है।

Royal Enfield Meteor 350 में 191 kg का वजन है

रॉयल एनफील्ड की यह बाइक 6 वेरिएंट और 13 कलर ऑप्शन में आती है। बाइक का टॉप मॉडल 2.26 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इस बाइक के आगे और पीछे दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक मिलते है। Royal Enfield Meteor 350 में 191 kg का वजन है। इसमें 15 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है। इस बाइक में 41.88 kmpl की माइलेज मिलती है। यह धांसू बाइक तीन जबरदस्त वेरिएंट Fireball, Stellar और Supernova में ऑफर होती है। Royal Enfield की इस शानदार बाइक में ट्रिपर नेविगेशन पॉड, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन दिए गए हैं।

यूएसबी चार्जिंग पोर्ट

Royal Enfield Meteor 350 के बाएं स्विचगियर में यूएसबी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। इस बाइक में एलईडी टेललाइट, हैलोजन हेडलाइट और गोला एलईडी डीआरएल दिए गए हैं। बाइक में डैशिंग विंडशील्ड, बैश प्लेट, पैनियर्स, सीटें, फुटपेग, बैकरेस्ट जैसे एडवांस दिए गए है। इसमें एयर कूल्ड इंजन मिलता है, जो लॉन्ग रूट पर जल्दी से हीट नहीं होता। बाइक में सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो हाई स्पीड जनरेट करता है। यह बाइक 5 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आता है। Royal Enfield Meteor 350 इस बाइक में डबल-डाउनट्यूब चेसिस दिया गया है।

विज्ञापन

फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क

बाइक में आरामदायक सफर के लिए फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में 6-स्टेप-प्रीलोड-एडजस्टेबल डुअल शॉक सस्पेंशन मिलता है। बाइक में 19 इंच का फ्रंट टायर और 17 इंच के रियर अलॉय व्हील मिलते हैं। इसमें ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। Royal Enfield Meteor 350 बाजार में Keeway V302C, QJ Motor SRV 300 और Yezdi Roadster से टक्कर लेती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola