Royal Enfield New Bikes Launch: इस समय 350cc और इससे ऊपर के सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड की बाइक्स सबसे ज्यादा बिकती हैं । अब कंपनी अपने पोर्टफोलियो में विस्तार करने के लिए 5 नई बाइक्स लॉन्च करने जा रही है । नई बाइक्स के जरिये कंपनी यूथ को टारगेट करेगी। अगर आप भी एक नई हैवी इंजन वाली बाइक खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो थोड़ा सा इंतजार आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आइये जानते हैं इन बाइक्स के नाम….
Bullet 650
जल्द ही आप नई बुलेट 650 को देख पाएंगे। यह एक पावरफुल बाइक के रूप में आएगी और इसमें कई बढ़िया फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। सोर्स के मुताबिक नई बाइक में 350 cc इंजन मिल सकता है जो 47 bhp की पावर और 52 Nm का टॉर्क जेनेरेट करेगा। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा मिलेगी।
Classic 350 Bobber
रॉयल एनफील्ड की नई बॉबर क्लासिक 350 भी जल्दी ही लॉन्च होने के लिए रेडी है। इस बाइक में 350 cc इंजन मिल सकता है, जो 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क जेनेरेट करेगा। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा मिलेगी। इसका लुक क्लासिक अंदाज में होगा।
Scram 650
रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 650 को भी जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाना है। इस बाइक में इंटरसेप्टर 650 का प्लेटफॉर्म इस्तेमाल किया जाएगा। इस बाइक के इंजन के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। सोर्स के मुताबिक इसके नाम का भी खुलासा नहीं हुआ है।
Guerrilla 450
रॉयल एनफील्ड इस बाइक को Himalayan 450 के प्लेटफॉर्म पर तैयार करेगी। कई बार इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस बाइक में सिंगल सीट कन्फ्यूगिरेशन मिल सकता है। रोडस्टर स्टाइल में इस बाइक को लाया जायेगा।
Classic 650 Twin
क्लासिक 650 ट्विन को भी रॉयल एनफील्ड जल्दी ही लॉन्च करने जा रही है। इस बाइक में लगा इंजन दमदार हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बाइक कंपनी की इंटरसेप्टर 650 से बेहतर होगी।
यह भी पढ़ें: चिलचिलाती गर्मी में इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाते समय 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
5 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
6 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
8 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
10 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
12 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines