---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

लुक्स, पावरफुल इंजन और धाकड़ सेफ्टी फीचर्स, Royal Enfield की Interceptor में सब कुछ

Royal Enfield Interceptor 650 का वजन 218 किलोग्राम है। इसमें ट्विन-पॉड एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ओडोमीटर मिलता है।

---विज्ञापन---

Royal Enfield Interceptor 650: मोटरसाइकिल में अगर आपको स्टाइलिश लुक्स चाहिए, साथ में पावरफुल इंजन भी हो तो रॉयल एनफील्ड की यह बाइक आपके लिए परफेक्ट है। दरअसल, हम बात कर रहे है Royal Enfield Interceptor 650 की। इसमें GPS, एयर कूल्ड मोटर, 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। Royal Enfield Interceptor 650 कंपनी की क्रूजर बाइक है।

---विज्ञापन---

डुअल-चैनल ABS

Royal Enfield Interceptor 650 बाइक में KTM 390 Duke और Kawasaki Z650 को टक्कर देती है। इस दमदार बाइक में 648cc का धाकड़ इंजन है। यह इंजन 47.4 PS की पावर देता है। Royal Enfield Interceptor 650 शुरुआती कीमत 3.03 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। बाइक में सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें डुअल-चैनल एंटी ब्रेकिंग सिस्टम मिलते हैं। इस सिस्टम से दोनों पहिए जुड़े रहते हैं। हादसे के दौरान या टायर फिसलने के दौरान राइडर को बाइक कंट्रोल करने मदद करते हैं।

LED हेडलाइट और अलॉय व्हील

इस न्यू जनरेशन बाइक का टॉप मॉडल 3.30 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। Royal Enfield Interceptor 650 इसमें अलग-अलग चार वेरिएंट ऑफर किए जा रहे हैं। बाइक में डुअल ट्रिप-मीटर रीडिंग मिलता है। इसमें LED हेडलाइट के साथ डैशिंग लुक्स वाले अलॉय व्हील दिए गए हैं। यह हाई एंड बाइक सिंगल सीट के साथ आती है। इसें बड़ा एग्जॉस्ट पााइप मिलता है।

---विज्ञापन---

13.7 लीटर का फ्यूल टैंक

Royal Enfield Interceptor 650 में कंपनी का दावा है की यह सड़क पर 52.3 Nm का पीक टॉर्क देगी, जो इसे खराब रास्तों पर हाई पावर देगा। इसमें 11 कलर ऑप्शन हैं। बाइक के फ्यूल टैंक पर डुअल टोन कलर भी मिलते हैं। इसमें 13.7 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

---विज्ञापन---

ट्विन-पॉड एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल

मोटरसाइकल का वजन 218 किलोग्राम है। इसमें ट्विन-पॉड एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ओडोमीटर मिलता है। इसमें यूएसबी चार्जिंग मिलता है, जिससे चलती बाइक पर मोबाइल व अन्य डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। बाइक में रोटरी स्विच मिलते, जिससे इसके लुक्स एन्हांस होते हैं।

First published on: Nov 06, 2023 04:35 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola