Royal Enfield Interceptor 650 VS BSA Gold Star 650: BSA में मॉडर्न रेट्रो लुक तो Enfield देती है दमदार परफॉर्मेंस

Royal Enfield Interceptor 650, BSA Gold Star 650, 600 cc bikes, bikes under 3 lakhs

Royal Enfield Interceptor 650 VS BSA Gold Star 650

Royal Enfield Interceptor 650 VS BSA Gold Star 650: Royal Enfield की मोटरसाइकिलों का इंडियन टू व्हीलर मार्केट में काफी क्रेज है। इसी को टक्कर देने के लिए कई दुपहिया ब्रांड पावरफुल इंजन के साथ हाई परफॉर्मेंस बाइक पेश कर रहे हैं। जल्द ही British मोटरसाइकिल कंपनी BSA अपनी धाकड़ बाइक BSA Gold Star 650 को इंडियन टू व्हीलर मार्केट में लॉन्च करने की योजना में है। आइए आपको दोनों बाइक के फीचर, कीमत के बारे में जानकारी देते हैं जिससे आपको इनमें से अपनी पसंद की बाइक चुनने में आसानी हो।

विज्ञापन

Interceptor 650 देती है 23 kmpl की माइलेज

रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 में पावरफुल 648 cc का इंजन मिलता है। यह बाइक 23 kmpl की माइलेज देती है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन है। मोटरसाइकिल का कुल वजन 213 kg, फ्यूल टैंक कैपेसिटी 13.7 लीटर और सीट हाइट 804 mm है। जिससे सड़क पर इसे चलाना और कंट्रोल करना आसान है।

विज्ञापन
interceptor 650

interceptor 650

इंजन 47 bhp की पावर और 52 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है

यह बाइक दिखने में स्टाइलिश लगती है। Royal Enfield Interceptor 650 एक cruiser bike है। जो भारतीय बाजार में शुरूआती कीमत 3,02,794 लाख एक्स शोरूम में उपलब्ध है। इसमें 4 वेरिएंट 11 कलर ऑप्शन के साथ आते हैं। इसका धाकड़ इंजन 47 bhp की पावर और 52 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक है। इसमें एंटी लॉकिंग सिस्टम, आरामदायर सीट ट्विन एग्जास्ट है। इसमें ट्विन-पॉड क्लस्टर हाउसिंग, एनालॉग स्पीडोमीटर, टैकोमीटर, छोटा डिजिटल पॉड, ओडोमीटर और दो ट्रिप मीटर दिए गए हैं।

विज्ञापन

5 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ बाइक का इंजन

बीएसए गोल्ड स्टार 650 क्रूजर लुक्स वाली है। इस बाइक में 652 cc का पावरफुल इंजन है। फिलहाल यह बाइक यूके में बेची जाती है। 5 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ बाइक का इंजन 45bhp की पावर जेनरेट करता है। 5 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ बाइक का इंजन 45bhp की पावर और 55 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। मोटरसाइकिल के हार्डवेयर में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, ट्विन रियर स्प्रिंग्स दिए गए हैं। मोटरसाइकिल के दोनों सिरों पर सिंगल डिस्क और वायर-स्पोक व्हील इसे बेहद आकर्षक बनाते हैं।

BSA Gold Star 650

BSA Gold Star 650

विज्ञापन

 

BSA Gold Star modern retro मोटरसाइकिल है

फिलहाल कंपनी ने इस बाइक की लॉन्च डेट और कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। वेबसाइट bikewale के मुताबिक यह बाइक शुरूआती कीमत 3 से 3.30 लाख एक्स शोरुम में मिलेगी और यह दिसंबर 2023 तक लॉन्च हो सकती है। BSA Gold Star 650 modern retro मोटरसाइकिल है इसमें सेमी-डिजिटल लेआउट के साथ ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जाता है। ओडोमीटर के लिए एलसीडी के साथ एक एनालॉग स्पीडोमीटर है। कंसोल में एक टैकोमीटर और एक डिजिटल फ्यूल गेज मिलता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ