Royal Enfield Hunter 350 Tax Free: देश में फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने वाली है। इस बात को ध्यान में रखते हुए अब रॉयल एनफील्ड भी अपनी पॉपुलर बाइक हंटर 350 को टैक्स फ्री कर दिया है। इस बाइक को कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD से भी खरीदे जा सकते हैं। आपको बता दें कि देश की सेवा करने वाले जवानों को 28% की जगह केवल 14% ही टैक्स देना पड़ता है। रॉयल एनफील्ड हंटर 350 भीअब CSD पर उपलब्ध है और इसका सीधा फायदा ग्राहकों को होगा।
इतनी होगी बचत
Hunter 350 के फैक्ट्री ब्लैक एंड सिल्वर की सिविल एक्स शोरूम कीमत 1,49,49 रुपये है जबकि इसकी CSD एक्स शोरूम कीमत 1,30,756 रुपये है। ऐसे में इस बाइक को खरीदने पर करीब 20,144 रुपये तक बचाए जा सकते हैं। इसके अलावा रॉयल एनफील्ड हंटर 350 डैपर व्हाइट, ऐश ग्रे बाइक की सिविल एक्स शोरूम कीमत 1,69,656 रुपये है,जबकि सीएसडी एक्स शोरूम कीमत 1,47,86 रुपये है।
रॉयल एनफील्ड के मॉडल हंटर 350 का इंडेक्स नंबर SKU-64003 है, जिसकी सिविल एक्स शोरूम 1,74, 655 रुपये है और इसकी सीएसडी एक्स शोरूम 1,49,257 रुपये है। आइये जानते हैं Hunter 350 के फीचर्स के बारे में…
इंजन और फीचर्स
रॉयल एनफील्ड हंटर 350 के इंजन की बात करे तो इस बाइक में 349cc, सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है जोकि फ्यूल इंजेक्शन तकनीक के साथ आता है। यह एक दमदार इंजन है जोकि हर मौसम में बेहतर प्रदर्शन करता है। ये इंजन 20.2 bhp की पावर और 27Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक की टॉप स्पीड 114kmph है । यही इंजन कंपनी मेटियर 350 और क्लासिक 350 में भी इस्तेमाल करती है।
17 इंच के टायर्स
रॉयल एनफील्ड हंटर 350 में 17 इंच के टायर्स दिए हैं। इस बाइक में 13-लीटर का फ्यूल टैंक दिया है जो कॉम्पैक्ट डिजाइन में है। इसका व्हीलबेस 1370mm है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए बाइक के फ्रंट में 300mm डिस्क और रियर में 240mm डिस्क के साथ डुअल-चैनल ABS सिस्टम मिलता है। खराब रास्तों के लिए इसके फ्रंट में 41mm टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में 6-स्टेप प्रीलोड एडजस्टेबल ट्विन इमल्शन शॉक एब्जॉर्बर मिलता है। Hunter 350 के शानदार बाइक है जो अपने स्टाइल से ग्राहकों को लुभा रही है।
TVS Ronin से है सीधा मुकाबला
Hunter 350 का सीधा मुकाबला TVS Ronin से होगा। इस बाइक में 225.9cc का इंजन जो 15.01 kw की पावर और 19.93 NM का टॉर्क देता है बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है और इसकी टॉप स्पीड 120kmph है। सेफ्टी के लिए बाइक में डुअल चैनल ABS (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) की खूबी मिलती है। बाइक में 17 इंच के टायर्स दिए गये हैं। बाइक का वजन केवल 160 किलोग्राम है। Ronin की एक्स-शोरूम कीमत 1.35 लाख रुपये से शुरू होती है। डेली यूज़ के लिए यह एक अच्छी बाइक है।
यह भी पढ़ें: 50km से ज्यादा है डेली रनिंग, तो ये सस्ती बाइक्स बन सकती हैं आपकी पसंद
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
13 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
14 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
16 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
18 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
20 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines