हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Royal Enfield की नई बाइक में 114 kmph की टॉप स्पीड, 15 सेकंड में पकड़ती है रफ्तार

विज्ञापन
Royal Enfield Hunter 450

Royal Enfield Hunter 450: रॉयल एनफील्ड अलग-अलग सेगमेंट में धाकड़ बाइक ऑफर करता है। अब कंपनी जल्द ही अपनी नई बाइक Hunter 450 को लॉन्च करने वाला है। अनुमान है कि यह बाइक पहले से मार्केट में मौजूद हंटर 350 से एक कदम आगे होगी।

बाइक में 17 इंच के बड़े अलॉय व्हील मिलते हैं

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिसंबर 2023 में कंपनी अपनी स्टाइलिश बाइक Royal Enfield Hunter 450 को पेश कर सकती है। यह बाइक 17 इंच के बड़े व्हील के साथ आएगी। ट्यूबलेस टायर के साथ इस बाइक में डिजिटल डिस्प्ले मिलेगा। बाइक में डिस्क ब्रेक के साथ कई अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन मिलेंगे।

लिक्विड कूल इंजन मिलेगा

अनुमान है कि इस नई बाइक में 114 kmph की टॉप स्पीड मिलेगा। यह बाइक 15 सेकंड 100 की रफ्तार को छू लेगी। सोशल मीडिया पर इस बाइक के camouflage कई बार वायरल हो चुके हैं। Royal Enfield Hunter 450 में लिक्विड कूल इंजन मिलेगा, यह इंजन लॉन्ग रूट पर हाई परफॉमेंस देगा। अनुमान है कि यह बाइक 2.6 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलेगा। यह बाइक 450 सीसी इंजन में ऑफर होगी। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमत और पावर ट्रेन का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है।

बाइक में फोर्क क्लैंप माउंटेड हेडलाइट

Royal Enfield Hunter 450 बाजार में Triumph-Bajaj roadster और 2023 KTM 390 Duke से मुकाबला करेगी। बाइक में फोर्क क्लैंप माउंटेड हेडलाइट और सिंगल पीस सीट मिलेंगी। इसमें सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलेगा। यह बाइक 40 PS की पावर जेनरेट करेगी।

 

स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन

इस मोटरसाइकिल के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फ्रोक और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलेगा। यह सस्पेंशन खराब रास्तों पर राइडर को स्मूथ राइड देगा। बता दें कि बाजार में पहले से Royal Enfield Hunter 350 मौजूद है। इसमें 349.34 cc का इंजन मिलता है। यह बाइक 36 kmpl की माइलेज मिलती है। बाइक में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है।

13 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक

Hunter 350 का कुल वजन 177 kg है। बाइक में 13 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। बाइक की हाइट 800 mm की है। यह शुरुआती कीमत 1,49,900 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। यह स्ट्रीट बाइक 3 वेरिएंट और आठ कलर ऑप्शन में आती है। इसमें 20.2 bhp पावर और 27 Nm का पीक टॉर्क मिलता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें