हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Royal Enfield Hunter बड़े बदलाव के साथ भारत में होगी लॉन्च, कीमत भी तय

Royal Enfield Hunter 450 Launch: रॉयल एनफील्ड ने यूथ को ध्यान में रखते हुए Hunter 350 को बाजार में उतारा था। अब कंपनी इसे बड़े इंजन के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन

Hunter 450: रॉयल एनफील्ड की हंटर 350 यूथ को खूब पसंद आ रही है। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन और दमदार इंजन ग्राहकों को लुभाने के लिए काफी है। लेकिन इसकी माइलेज बेहद कम है।  एक लीटर में यह बाइक 25 किलोमीटर तक की माइलेज ऑफर करती है। अब ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए  कंपनी इस बाइक को 450 cc  इंजन के साथ लॉन्च करने जा रही है। सोर्स के मुताबिक नया मॉडल इस साल फेस्टिव सीजन के आस-पास आ सकता  है।

बड़ा इंजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Hunter में,  450cc का सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन के मिल सकता है जो 40 bhp  की पावर देगा। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी। इंजन न सिर्फ पावरफुल होगा बल्कि स्मूथ भी होगा। यह हर तरह के मौसम के हिसाब से बढ़िया  परफॉरमेंस देगा। बाइक का वजन 190kg तक जा सकता है।

डिजाइन में नहीं होगा बदलाव

सोर्स के मुताबिक नई हंटर 450  के डिजाइन में कोई खास बदलाव नहीं किये जायेंगे। यह एक दम वैसी ही होगी जैसी मौजूदा हंटर 350 है। नए मॉडल को ऑन रोड और ऑफ रोड के हिसाब से डिजाइन किया जाएगा। इसके अलावा इसमें TFT कलरफुल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिल सकता है, जिसमें कई तरह की जानकारियां मिलेंगी।

फीचर्स और कितनी 

नई हंटर 450 में एयर क्लीनर – पेपर एलीमेंट, असिस्ट क्लच और सेमी-डिजिटल ट्रिपल नैविगेशन सिस्टम जैस कई अच्छे फीचर्स मिल सकते हैं। सेफ्टी के लिए बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम से लेकर Dual डिस्क ब्रेक की सुविधा मिल सकती है। बाइक में 17 इंच के टायर्स मिलेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में इस नए मॉडल की कीमत करीब 2.60 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। इस बाइक को इस साल फेस्टिव सीजन में लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Safest SUVs in India: लोहे जैसी मजबूती, 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग, ये हैं सबसे ताकतवर SUVs

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें