350cc Bikes: बाजार में क्रूजर बाइक्स का अपना ही क्रेज है, इन बाइक्स में 350 सीसी या इससे अधिक पावर का इंजन मिलता है। इनमें सेफ्टी के लिए एडवांस फीचर्स और हाई पिकअप जनरेट होती है। बाजार में ऐसी ही दो स्मार्ट बाइक्स हैं Royal Enfield Hunter 350 और Honda Hness CB350. आइए आपको इन दोनों बाइक्स की कीमत और माइलेज के बारे में बताते हैं।
Royal Enfield Hunter 350 में 13 लीटर का फ्यूल टैंक
यह कंपनी की हाई पावर बाइक है, इसमें आगे और पीछे दोनों टायरों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। Hunter 350 में 349.34 cc का सॉलिड इंजन मिलता है, इसमें 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क जनरेट होता है। कंपनी का दावा है कि यह स्टाइलिश बाइक सड़क पर 36.2 kmpl की हाई माइलेज देती है। इस बाइक में 13 लीटर का फ्यूल टैंक है। सड़क पर आरामदायक सफर के लिए बाइक के फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। यह बाइक शुरुआती कीमत 1.49 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। बाइक में अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर मिलते हैं।
Hunter 350 के दमदार फीचर्स
- 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन
- 177 kg का वजन
- 800 mm की सीट हाइट
- सिंपल हैंडलबार
- एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
Honda Hness CB350 में 10 कलर ऑप्शन
बाइक में 348.36 cc का हाई पावर इंजन मिलता है, ये धाकड़ इंजन 20.78 bhp की पावर और 30 Nm का पीक टॉर्क देता है। बाइक में 15 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। इस स्टाइलिश बाइक में तेज रफ्तार के लिए 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम है। Hness CB350 का कुल वजन 181 kg का है। बाइक की सीट हाइट 800 mm की है। होंडा की इस बाइक में 19 इंच के धांसू अलॉय व्हील मिलते हैं। बाइक शुरुआती कीमत 2.09 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रही है।
Honda Hness CB350
Honda Hness CB350 के कुछ खास फीचर्स
- स्प्लिट सीट आती है।
- फ्रंट में टेलीस्कोपिक और रियर में डबल शॉक सस्पेंशन
- गोल हेडलाइट
- रियर व्यू मिरर और सिंपल हैंडलबार
- डिजिटल कंसोल और हाई एंड एग्जॉस्ट
संबंधित खबरें
हाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
38 mins ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 hr ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
4 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
6 hrs agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 day ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
1 day agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
2 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
3 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
3 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines