Royal Enfield Himalayan 450: रॉयल एनफील्ड अपनी हर बाइक में कुछ अलग देता है। किसी के सेफ्टी फीचर्स जानदार हैं तो किसी में स्टाइलिश डिजाइन के साथ अट्रैक्टिव कलर ऑफर किए जाते हैं। इसी के मद्देनजर कंपनी अपनी जल्द ही आने वाली दमदार बाइक Himalayan 450 में खास सेफ्टी फीचर्स लेकर आई है।
यह एक एडवैंचर बाइक होगी
जानकारी के अनुसार कंपनी अपनी इस मोटरसाइकिल में डुअल चैनल ABS देगी। इसके अलावा राइडर को बाइक पर पूरा कंट्रोल देने के लिए और हाई स्पीड में सड़क हादसे से बचाव के लिए दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए जाएंगे। यह एक एडवैंचर बाइक होगी।
फाइल फोटो
टायर फिसलने की स्थिति में एबीएस सक्रिय हो जाता है
डुअल एबीएस सिस्टम से टायर फिसलने की स्थिति में एबीएस सक्रिय हो जाता है। यह फिसलन की स्थिति में लॉक-अप और स्किडिंग को रोकता है। एबीएस का उपयोग करना नियमित ब्रेक का उपयोग करने से बहुत अलग है। यदि आप स्टॉप साइन, लाल बत्ती या आपके आगे धीमी गति से चलने वाले वाहनों के लिए सामान्य रूप से ब्रेक लगा रहे हैं, तो एबीएस सिस्टम सक्रिय नहीं होगा। तेज स्पीड पर अचानक ब्रेक लगाने पर खुद से ही एबीएस सक्रिय हो जाएगा। एबीएस तकनीक हादसों का खतरा कम करती है। यह सिस्टम व्हील सेंसर से चलता है।
फ्रंट में 21 और रियर 18 इंच के अलाय व्हील
Royal Enfield Himalayan 450 में 450 सीसी का जानदार पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन सड़क पर 40 PS की हाई पावर जेनरेट करता है। इस बाइक में सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। सोशल मीडिया में बाइक की टेस्टिंग की फोटो वायरल हुई हैं। इसमें फ्रंट में 21 और रियर 18 इंच के अलाय व्हील दिए जा सकते हैं। बाजार में यह बाइक KTM 390 Adventure, Yezdi Adventure और BMW G 310 GS से टक्कर लेगी।
कीमत 2.80 लाख रुपये एक्स शोरूम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह बाइक बाजार में शुरुआती कीमत 2.80 लाख रुपये एक्स शोरूम से 3.10 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। हालांकि कंपनी अभी इसकी कीमत और लॉन्च डेट की जानकारी शेयर नहीं की है। अनुमान है कि यह मोटरसाइकिल अगस्त 2023 तक बाजार में पेश कर दी जाए।
Himalayan 450 में 6-स्पीड ट्रांसमिशन मिलेगा
बाइक में स्पोक व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे रेट्रो लुक देते हैं। बाइक में स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, फ्रंट में फोर्क और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलेगा, जिससे लॉन्ग रूट पर इसे चलाने में थकान नहीं होगी। Royal Enfield Himalayan 450 में 6-स्पीड ट्रांसमिशन मिलेगा। इसमें स्ट्रेट राइडिंग स्टांस मिलेंग और इसके हैंडलबार्स और फुट पेग्स को थोड़ा ऊपर ऊंचा रखा गया है।
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
10 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
13 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
17 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines