Royal Enfield Himalayan 450: रॉयल एनफील्ड अपनी हर बाइक में कुछ अलग देता है। किसी के सेफ्टी फीचर्स जानदार हैं तो किसी में स्टाइलिश डिजाइन के साथ अट्रैक्टिव कलर ऑफर किए जाते हैं। इसी के मद्देनजर कंपनी अपनी जल्द ही आने वाली दमदार बाइक Himalayan 450 में खास सेफ्टी फीचर्स लेकर आई है।

यह एक एडवैंचर बाइक होगी

जानकारी के अनुसार कंपनी अपनी इस मोटरसाइकिल में डुअल चैनल ABS देगी। इसके अलावा राइडर को बाइक पर पूरा कंट्रोल देने के लिए और हाई स्पीड में सड़क हादसे से बचाव के लिए दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए जाएंगे। यह एक एडवैंचर बाइक होगी।

Royal Enfield Himalayan 450 price, Royal Enfield Himalayan 450 mileage, petrol bikes, 450cc bikes, auto news,

फाइल फोटो

टायर फिसलने की स्थिति में एबीएस सक्रिय हो जाता है

डुअल एबीएस सिस्टम से टायर फिसलने की स्थिति में एबीएस सक्रिय हो जाता है। यह फिसलन की स्थिति में लॉक-अप और स्किडिंग को रोकता है। एबीएस का उपयोग करना नियमित ब्रेक का उपयोग करने से बहुत अलग है। यदि आप स्टॉप साइन, लाल बत्ती या आपके आगे धीमी गति से चलने वाले वाहनों के लिए सामान्य रूप से ब्रेक लगा रहे हैं, तो एबीएस सिस्टम सक्रिय नहीं होगा। तेज स्पीड पर अचानक ब्रेक लगाने पर खुद से ही एबीएस सक्रिय हो जाएगा। एबीएस तकनीक हादसों का खतरा कम करती है। यह सिस्टम व्हील सेंसर से चलता है।

फ्रंट में 21 और रियर 18 इंच के अलाय व्हील

Royal Enfield Himalayan 450 में 450 सीसी का जानदार पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन सड़क पर 40 PS की हाई पावर जेनरेट करता है। इस बाइक में सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। सोशल मीडिया में बाइक की टेस्टिंग की फोटो वायरल हुई हैं। इसमें फ्रंट में 21 और रियर 18 इंच के अलाय व्हील दिए जा सकते हैं। बाजार में यह बाइक KTM 390 Adventure, Yezdi Adventure और BMW G 310 GS से टक्कर लेगी।

कीमत 2.80 लाख रुपये एक्स शोरूम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह बाइक बाजार में शुरुआती कीमत 2.80 लाख रुपये एक्स शोरूम से 3.10 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। हालांकि कंपनी अभी इसकी कीमत और लॉन्च डेट की जानकारी शेयर नहीं की है। अनुमान है कि यह मोटरसाइकिल अगस्त 2023 तक बाजार में पेश कर दी जाए।

Himalayan 450 में 6-स्पीड ट्रांसमिशन मिलेगा

बाइक में स्पोक व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे रेट्रो लुक देते हैं। बाइक में स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, फ्रंट में फोर्क और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलेगा, जिससे लॉन्ग रूट पर इसे चलाने में थकान नहीं होगी। Royal Enfield Himalayan 450 में 6-स्पीड ट्रांसमिशन मिलेगा। इसमें स्ट्रेट राइडिंग स्टांस मिलेंग और इसके हैंडलबार्स और फुट पेग्स को थोड़ा ऊपर ऊंचा रखा गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ