हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Royal Enfield की नई बाइक की कीमत का ऐलान, 24 नवंबर से Motoverse 2023 शुरू

Royal Enfield Himalayan 450 में डुअल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम होगा। यह सिस्टम ऑटोमैटिक रूप से सेंसर से चलता है।

विज्ञापन
Royal Enfield Himalayan 450

Royal Enfield Himalayan 450: रॉयल एनफील्ड 24 नवंबर को अपनी नई मोटरसाइकिल Royal Enfield Himalayan 450 की कीमतों का ऐलान कर सकता है। 24 नवंबर से Royal Enfield का गोवा में मेगा इवेंट Motoverse 2023 शुरू होने जा रहा है, जो 26 नवंबर तक चलेगा। बताया जा रहा है कि इसी में कंपनी अपनी नई धाकड़ बाइक की कीमतों का खुलासा कर सकती है। बाइक लवर्स को अनुमान है कि इस बाइक की शुरुआती कीमत 2.5 लाख रुपये एक्स शोरूम तक रखी जा सकती है।

 

825mm से 845 mm के बीच होगी सीट हाइट

टेस्टिंग के दौरान सामने आया था कि Royal Enfield Himalayan 450 में नया एयर कूल्ड इंजन मिलेगा। यह इंजन लॉन्ग रूट पर जल्दी से हीट नहीं होता है। नई बाइक में मॉडिफाइड पैनल और नया स्टाइलिश लुक दिया गया है। इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, इंटीग्रेटिड नेविगेशन और गूगल मैप जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। अनुमान है कि इस बाइक की सीट हाइट 825mm से 845 mm के बीच होगी। जिससे सभी हाइट वाले लोग इसे आसानी से चला सकें।

विज्ञापन

सभी एडवांस फीचर्स मिलेंगे

इस बाइक में नया Sherpa 450 इंजन मिलेगा। यह इंजन 40 hp की पावर पर 8000 rpm और 40 Nm पीक टॉर्क पर 5500 rpm देगा। गड्ढों में स्मूथ राइड के लिए इसमें अपसाइड डाउन फ्रंट फ्रोक और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन मिल सकते हैं। इस बाइक में 200 mm तक का व्हीलबेस मिलेगा। जिससे इसे कम जगह से मोड़ना आसान होगा। इस बाइक में आगे और पीछे दोनों टायरों में सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक होगी।

नई बाइक में स्पोक व्हील

Royal Enfield Himalayan 450 में डुअल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम होगा। यह सिस्टम ऑटोमैटिक रूप से सेंसर से चलता है और अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में दोनों टायरों को कंट्रोल करने में मदद करता है। बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स है, जो बाइक को हाई स्पीड प्रदान करेगा। इस बाइक में आगे 21 इंच और रियर में 17 इंच के टायर मिलते हैं। नई बाइक में स्पोक व्हील दिए गए हैं, जो इसे जबरदसत लुक देंगे।

विज्ञापन

17-लीटर का फ्यूल टैंक मिलेगा

इस नई बाइक में सभी LED लाइट के साथ 17-लीटर का फ्यूल टैंक मिलेगा। बाजार में यह बाइक KTM 390 Adventure (3.39 लाख, एक्स शोरूम) BMW G 310 GS 3.30 (लाख, शोरूम) को टक्कर देगी। आपको बता दें कि Motoverse 2023 को रॉयल एनफील्ड का सालाना बाइकिंग इवेंट है। पहले इसे Rider Mania के नाम से जाना जाता था। इसमें देश-विदेश  के बाइकर्स यहां एकत्रित होते हैं। कंपनी अपने नए प्रोडक्ट को शोकेस करती है। बाइक स्पोर्ट्स, संगीत नाइट के साथ अन्य ईवेंट होते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola