Royal Enfield Himalayan 450: रॉयल एनफील्ड के बेड़े में सिटी की स्मूथ सड़कों या फिर खराब रास्तों हर जगह के लिए डिजाइन एक खास बाइक है। घुमक्कड़ों या फिर लॉन्ग रूट ड्राइव का मजा लेने वालों के लिए कंपनी की शानदार मोटरसाइकिल है Royal Enfield Himalayan 450. कंपनी ने अपनी इस बाइक का टीजर लॉन्च किया है।
6 स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन मिलेगा
इस पावरफुल बाइक में पहली बार कंपनी 6 स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन ऑफर कर रही है, जिससे यह हाई पावर जेनरेट करेगी। बता दें इससे पहली कंपनी अभी तक केवल 5 स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन देती है। नई Royal Enfield Himalayan 450 में सभी एलईडी लाइटें दी जाएंगी। इसमें सिंगल-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा।
इस दिन लॉन्च होगी यह स्टाइलिश बाइक
फिलहाल कंपनी ने इसके केवल 15 सेकंड का छोटा का टीजर लॉन्च किया है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट, कीमत और पावरट्रेन के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Royal Enfield Himalayan 450 को 1 नवंबर 2023 या फिर नवंबर के पहले सप्ताह में लॉन्च कर दी जाएगी।
बाइक में लिक्विड-कूल्ड इंजन
Royal Enfield Himalayan 450 में पहली बार लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया जा रहा है। इससे पहले सोशल मीडिया पर इस बाइक के टेस्टिंग करते हुए कई वीडियो और फोटो वायरल हो चुके हैं। बाइक के फ्रंट में यूएसडी फोर्क खराब रास्तों पर राइडर को स्मूथ सफर का अहसास दिलाएगा।
अट्रैक्टिव कलर के साथ हाई पावर
यह बाइक छह कलर्स में ऑफर की जाएगी। Royal Enfield Himalayan 450 में 411 सीसी का धाकड़ इंजन है। यह धांसू बाइक सड़क पर 40 bhp की पावर देगी। अनुमान है कि यह बाइक 37 Nm का टॉर्क देगी। यह स्टाइलिश बाइक फुल बॉडी गार्ड के साथ मिलेगी।
21 इंच के अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर
बाइक में अट्रैक्टिव 21 इंच के अलॉय व्हील मिलेंगे। अनुमान है कि यह बाइक शुरुआती कीमत 2.50 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। बाइक को हाईएंड बनाया गया है, जिससे कीचड़, जगलों या फिर पहाड़ों के रास्तों पर यह कहीं फंसेगी नहीं। इसके बड़े टायर इसे अलग लुक देते हैं।
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
10 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
13 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
17 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines