Royal Enfield Himalayan 450 या Himalayan 411? आपके लिए कौन सी बेस्ट, जानें डिटेल्स

Royal Enfield Himalayan 450 हाई स्पीड बाइक है, इसमें 39.4 bhp की पावर और 40 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

Royal Enfield Himalayan 450 Royal Enfield Himalayan 411 know comparison price features 

Royal Enfield Himalayan 450

विज्ञापन

Royal Enfield Himalayan 450: रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में अपनी नई बाइक Royal Enfield Himalayan 450 को लॉन्च किया है। यह कंपनी की Himalayan 411 से कुछ महंगी है। आइए आपको इस खबर में दोनों बाइक्स के फीचर्स और कीमतों के बारे में बताते हैं। जिससे की आप खुद तय कर सकें की आपके लिए कौन सी बाइक खरीदना सही रहेगा।

Royal Enfield Himalayan 450

इस स्टाइलिश नई बाइक में दो मोड़ ईको और परफॉमेंस ऑफर की जाएंगी। इस बाइक के आगे और पीछे दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। Royal Enfield की इस बाइक में 452 cc का पावरफुल इंजन दिया गया है। बाइक की सीट हाइट को 825 mm से लेकर 845 mm तक रखा गया है। यह बाइक शुरुआती कीमत 2.69 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। इसमें तीन अलग-अलग वेरिएंट Base, Pass और Summit पेश किए गए हैं। बाइक का टॉप मॉडल 2.84 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। बाइक में डुअल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलेगा।

विज्ञापन

https://shorturl.at/yLM68

बाइक में गूगल मैप और टर्न बाय टर्न नेविगेशन

बाइक में खराब रास्तों में आरामदायक सफर के लिए अगले टायर में यूएसडी फ्रोक और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है, जिससे गड्ढों में अधिक झटके नहीं लगते। Royal Enfield Himalayan 450 हाई स्पीड बाइक है, इसमें 39.4 bhp की पावर और 40 Nm का पीक टॉर्क मिलेगा। यह हाई परफॉमेंस बाइक है, इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक में डिजिटल कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, एलईडी लाइटिंग और सभी एडवांस फीचर्स मिलेंगे। इस बाइक में आगे 21 इंच का टायर और पीछे 7-इंच का टायर मिलेगा। बाइक में गूगल मैप और टर्न बाय टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स हैं।

Royal Enfield Himalayan 411

इस बाइक में 800 mm की सीट हाइट मिलती है। बाइक में 411 cc का धांसू इंजन है। Royal Enfield की इस बाइक में 15 लीटर का फ्यूल टैंक आता है। बाइक 31 kmpl की हाई माइलेज देती है। यह स्टाइलिश बाइक शुरुआती कीमत 2.15 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है। इस बाइक में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन है। रॉयल एनफील्ड अपनी इस बाइक में 4 वेरिएंट और 6 कलर ऑप्शन ऑफर करती है। यह बाइक सड़क पर 24.3 bhp की पावर और 32 Nm का पीक टॉर्क मिलता है।

विज्ञापन

बड़े टायर साइज और स्पोक व्हील

बाइक में 21 इंच का फ्रंट टायर और रियर में 17 इंच का टायर साइज मिलता है। बाइक में स्पोक व्हील दिए गए हैं। बाइक में सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। यह एडवेंचर बाइक है, जिसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। बाइक में 199 kg का वजन है। Royal Enfield Himalayan में गूगल मैप, टर्न बाय नेविंगेशन जैसे फीचर्स हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ