Royal Enfield Himalayan 450: हिमालयन 450 का रॉयल एनफील्ड लवर्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में कंपनी ने इसके फीचर्स से पर्दा उठाया है। जानकारी के अनुसार 7 नवंबर को कंपनी अपनी इस नई बाइक की कीमतों का ऐलान करेगी। Royal Enfield Himalayan 450 कंपनी की सिंगल सिलेंडर इंजन बाइक है, जिसमें एयर कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन लंबे सफर पर जल्दी से हीट नहीं होता है।
452 cc का पावरफुल इंजन
इस बाइक में 452 cc का पावरफुल इंजन मिलेगा। यह पेट्रोल इंजन 40 hp की हाई पावर और 40 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। अनुमान है कि इस बिग साइज बाइक में 825 और 845 mm की हाइट मिलेगी। इसमें 8000 rpm जेनरेट होगा। यह हाई एंड बाइक है, जिसमें गोली हेडलाइट दी गई हैं7 बाइक में लंबे समय पर आरामदायक हैंडल बार दिया गया है।
नया ट्विन-स्पार फ्रेम मिलेगा
Royal Enfield Himalayan 450 में 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा। इसमें स्लिप असिस्ट क्लच मिलेगा, जो हाई स्पीड देने में मदद करेगा। इसमें स्टाइलिश नया ट्विन-स्पार फ्रेम मिलेगा, जो इसे दिखने में अट्रैक्टिव बनाएगा। इसमें आरामदायक स्प्लिट सीट दी गई हैं। बाइक में डिस्क ब्रेक मिलती हैं। हाल ही में इसकी टेस्टिंग की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की गई थी।
Royal Enfield Himalayan 450
230 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस
खराब रास्ते में स्मूथ सफर के लिए बाइक में ओपन-कारट्रिज यूएसडी फोर्क और प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। Royal Enfield Himalayan 450 में 230 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा, जिससे पहाड़ों या ऊंचाई के रास्तों पर मोटरसाइकिल आसानी से निकल सके। बाइक के एग्जॉस्ट पर कवर मिलेगा। इसमें ट़यूबलेस टायर दिए गए हैं।
फ्रंट में 21 इंच का टायर साइज
Royal Enfield Himalayan 450 में फ्रंट में 21 इंच और रियर में 17 इंच के वायर-स्पोक रिम्स मिलेंगे, जो इसे रेट्रो लुक्स देंगे। बाइक में 140 kmph तक टॉप स्पीड मिलेगी। इसमें टर्न इंडिकेटर, हिमालयन का बैच और विंड शील्ड मिलेगी। इसमें इंजन पर ब्लैक थीम दी गई है और फ्यूल टैंक पर ग्राफिक्स मिलेंगे।
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
10 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
13 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
17 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines