---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

7 नवंबर को होगा Royal Enfield की नई बाइक की कीमत का ऐलान

Royal Enfield Himalayan 450 में 230 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा, जिससे पहाड़ों या ऊंचाई के रास्तों पर मोटरसाइकिल आसानी से निकल सके।

---विज्ञापन---

Royal Enfield Himalayan 450: हिमालयन 450 का रॉयल एनफील्ड लवर्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में कंपनी ने इसके फीचर्स से पर्दा उठाया है। जानकारी के अनुसार 7 नवंबर को कंपनी अपनी इस नई बाइक की कीमतों का ऐलान करेगी। Royal Enfield Himalayan 450 कंपनी की सिंगल सिलेंडर इंजन बाइक है, जिसमें एयर कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन लंबे सफर पर जल्दी से हीट नहीं होता है।

---विज्ञापन---

452 cc का पावरफुल इंजन

इस बाइक में 452 cc का पावरफुल इंजन मिलेगा। यह पेट्रोल इंजन 40 hp की हाई पावर और 40 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। अनुमान है कि इस बिग साइज बाइक में 825 और 845 mm की हाइट मिलेगी। इसमें 8000 rpm जेनरेट होगा। यह हाई एंड बाइक है, जिसमें गोली हेडलाइट दी गई हैं7 बाइक में लंबे समय पर आरामदायक हैंडल बार दिया गया है।

नया ट्विन-स्पार फ्रेम मिलेगा

Royal Enfield Himalayan 450 में 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा। इसमें स्लिप असिस्ट क्लच मिलेगा, जो हाई स्पीड देने में मदद करेगा। इसमें स्टाइलिश  नया ट्विन-स्पार फ्रेम मिलेगा, जो इसे दिखने में अट्रैक्टिव बनाएगा। इसमें आरामदायक  स्प्लिट सीट दी गई हैं। बाइक में डिस्क ब्रेक मिलती हैं। हाल ही में इसकी टेस्टिंग की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की गई थी।

---विज्ञापन---

Royal Enfield Himalayan 450

Royal Enfield Himalayan 450

---विज्ञापन---

230 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस

खराब रास्ते में स्मूथ सफर के लिए बाइक में ओपन-कारट्रिज यूएसडी फोर्क और प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। Royal Enfield Himalayan 450 में 230 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा, जिससे पहाड़ों या ऊंचाई के रास्तों पर मोटरसाइकिल आसानी से निकल सके। बाइक के एग्जॉस्ट पर कवर मिलेगा। इसमें ट़यूबलेस टायर दिए गए हैं।

---विज्ञापन---

 

फ्रंट में 21 इंच का टायर साइज

Royal Enfield Himalayan 450 में फ्रंट में 21 इंच और रियर में 17 इंच के वायर-स्पोक रिम्स मिलेंगे, जो इसे रेट्रो लुक्स देंगे। बाइक में 140 kmph तक टॉप स्पीड मिलेगी। इसमें टर्न इंडिकेटर, हिमालयन का बैच और विंड शील्ड मिलेगी। इसमें इंजन पर ब्लैक थीम दी गई है और फ्यूल टैंक पर ग्राफिक्स मिलेंगे।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 04, 2023 07:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola