Royal Enfield Himalayan 450 increase enjoyment of peace and beauty in mountains: सबकी चहेती कंपनी Royal Enfield ने एक धांसू नई बाइक तैयार की है। बाइक लवर्स इस बाइक का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इसका लुक किसी स्पोर्ट्स बाइक की तरह लगता है। इसे खास पहाड़ों व ऊंचे रास्तों पर चलाने के लए तैयार किया गया है। दरअसल, हम बात कर रहें हैं नई Royal Enfield Himalayan 450 की।
नवंबर 2023 में होगी लॉन्च
अनुमान है कि यह बाइक त्यौहारी सीजन में नवंबर 2023 में लॉन्च हो जाएगी। कंपनी ने इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया है, जो इसे हाई पावर बाइक बनाता है। धाकड़ ट्रांसमिशन इसे स्मूथ व खराब रास्तों पर चलने के लिए हाई टॉर्क देता है। यह न्यू जेनरेशन बाइक फ्यूचरिस्टिक लुक्स देती है।
Royal Enfield Himalayan 450
सेफ्टी के लिए डुअल चैनल एबीएस और डिस्क ब्रेक
इस दमदार बाइक में 451.65 cc का धाकड़ पेट्रोल इंजन मिलता है। इस जानदार बाइक में 39.47 bhp की पावर मिलती है, जो इसे इस सेगमेंट की अन्य बाइकों से अलग बनाती है। इसमें सेफ्टी के लिए डुअल चैनल एबीएस और डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
एलईडी लाइट और सिंगल-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
Royal Enfield Himalayan 450 में पहली बार कंपनी लिक्विड-कूल्ड इंजन दे रही है। जिससे यह बाइक लॉन्ग रूट पर चलाने के लिए जबरदस्त है। यह जल्दी से गर्म हीं होगी। ऊंचे रास्तों पर लगातार हाई पावर जेनरेट करेगी। इस बाइक में एलईडी लाइट और सिंगल-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।
Royal Enfield Himalayan 450
अट्रैक्टिव 21 इंच के स्पोक व्हील
फिलहाल इस बाइक की टेस्टिंग चल रही है। आरामदायक सफर के लिए इसमें यूएसडी फोर्क दिए गए हैं। इसमें करीब 37 Nm का पीक टॉर्क मिलेगा। बाइक में अट्रैक्टिव 21 इंच के स्पोक व्हील दिए जाएंगे। यह बेहद स्टाइलिश मोटरसाइकिल है।
BMW G 310 GS और Yezdi Adventure से मुकाबला
अनुमान है कि यह बाइक शुरुआती कीमत 2.60 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत और डिलीवरी डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। बाजार में यह बाइक KTM 390 Adventure X, BMW G 310 GS और Yezdi Adventure से मुकाबला करेगी।
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
2 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines