Royal Enfield Guerrilla 450: रॉयल एनफील्ड अपनी एक और नई दमदार बाइक Guerrilla 450 को भारत में 17 जुलाई को लॉन्च करने जा रही है लेकिन लॉन्च से ठीक पहले इस बाइक की तमाम डिटेल्स लीक हो गई हैं। कंपनी ने इस बाइक में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स दिए हैं। माना जा रहा है कि यह अपने सेगमेंट की सबसे affordable बाइक बन सकती है। यह Himalayan 450 के प्लेटफ़ॉर्म पर बेस्ड होगी। आइये जानते हैं इस बाइक के फीचर्स के बारे में…
कैसा होगा नई Guerrilla 450 का इंजन ?
रॉयल एनफील्ड की नई Guerrilla 450 बाइक में 452cc का सिंगल सिलेंडर 4-वॉल्व DOHC लिक्विड कूल्ड इंजन मिलेगा। यह एक पावरफुल इंजन है जो भारत की सड़कों और जलवायु के हिसाब से डिजाइन किया गया है। बाइक की टॉप स्पीड 170 kmph होगी। दावा किया जा रहा है कि इस नई बाइक की परफॉरमेंस काफी बेहतर होगी। बाइक का सीधा मुकाबला हीरो और ट्रायम्फ की बाइक्स से होगा।
| इंजन | 450cc |
| पावर | 39.5bhp |
| टॉर्क | 40 Nm |
| गियरबॉक्स | 6 स्पीड |
Royal Enfield Guerrilla 450 में क्या होगा खास
नई Guerrilla 450 के कुछ फीचर्स लीक हो चुके हैं। इस बाइक में बड़ा फ्यूल टैंक दिया है। इसमें एक LCD स्पीडोमीटर भी मिलेगा। इस बाइक में सिंगल पीस सीट मिलेगी। दावा किया जा रहा है कि इस बाइक की सीट सबसे ज्यादा आरामदायक होगी। बाइक के लुक को बेहतर बनाने के लिए इसमें एक बड़ा हैंडलबार, अलॉय व्हील, ट्यूबलेस टायर्स और ग्रैब रेल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
| डायमेंशन | mm |
| लंबाई | 2,134 mm |
| चौड़ाई | 834mm |
| ऊंचाई | 1115mm |
| व्हीलबेस | 1491mm |
कितनी होगी कीमत
उम्मीद जताई जा रही है कि नई Guerrilla 450 की कीमत करीब 2.30 लाख रुपये हो सकती है। इस बाइक का सीधा मुकाबला Triumph Speed 400 से होगा जिसकी कीमत 2.33 लाख रुपये है। यहां हम आपको बता दें कि Triumph की ये बाइक अपने सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग बाइक है।
Royal Enfield Guerrilla 450 (क्रेडिट-गूगल)
नई Guerrilla 450 के खास फीचर्स
- क्रोम फिनिश के साथ हाई एंड एग्जॉस
- केवल सिंगल पीस सीट मिलेगी।
- एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
- साइड-माउंटेड एग्जॉस्ट
- फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन
कितना होगा वजन ?
लीक रिपोर्ट्स से पता चलता है कि नई Guerrilla 450 का वजन 183 किलोग्राम होगा, जबकि Himalayan 450 का 196 kg का है। यानी Guerrilla 450 का वजन 13 किलोग्राम कम होगा। इसके अलावा Honda CB300R का वजन 146 किलोग्राम है, जबकि Triumph Speed 400 का वजन 176 kg है। यहां हम इन बाइक्स के वजन के बारे में इसलिए बात कर रहे हैं ताकि आपको ये मालूम रहे कि बाइक कितनी हैवी हैं क्योंकि ट्रैफिक में भारी बाइक्स को चलाना थोड़ा टफ हो जाता है। अब देखना होगा भारत में नई Guerrilla 450 को किस कीमत में लाया जाता है।
यह भी पढ़ें: Bajaj Freedom CNG Bike Live Updates: बजाज ने लॉन्च की पहली CNG बाइक, कीमत 95,000 से शुरू
संबंधित खबरें
इस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
3 hrs agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
2 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
2 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
4 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
4 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines