Royal Enfield ने अपनी पॉपुलर बाइक Guerrilla 450 को एक नए अंदाज में पेश किया है। कंपनी ने इस बाइक का नया Shadow Ash पेंट स्कीम लॉन्च किया है, जिसे पुणे में हुए GRRR Nights X Underground इवेंट में शोकेस किया गया। इस नए डुअल-टोन पेंट वाली बाइक की शुरुआती कीमत 2.49 लाख रुपये रखी गई है।
नया Shadow Ash कलर
नए पेंट स्कीम में बाइक को ऑलिव ग्रीन टैंक और ब्लैक डिटेलिंग दी गई है। कंपनी का कहना है कि यह लुक बाइक को और ज्यादा मस्क्युलर और पावरफुल डिजाइन देता है। इसके अलावा, यह बाइक पहले से ब्रावा ब्लू (Brava Blue), येलो रिबन (Yellow Ribbon), गोल्ड डिप (Gold Dip), प्लाया ब्लैक (Playa Black), पेक्स ब्रॉन्ज (Peix Bronze) और स्मोक सिल्वर (Smoke Silver) में भी उपलब्ध रहेगी।
वेरिएंट्स और कीमत
Royal Enfield ने बताया है कि यह नया कलर दोनों वेरिएंट्स डेश (Dash) और ट्रिपर डेश (Tripper Dash) में मिलेगा। Guerrilla 450 की कीमत अभी भी 2.39 लाख रुपये से शुरू होती है। यानी ग्राहकों के पास अब ज्यादा कलर ऑप्शंस चुनने का मौका है, बिना ज्यादा एक्स्ट्रा खर्च किए।
पावर और इंजन
Guerrilla 450 में वही दमदार 452cc का ‘Sherpa 450’ लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो हिमालयन मॉडल में भी दिया गया है। कंपनी ने इसमें स्पेशल ट्यूनिंग और गियरिंग की है, ताकि यह Guerrilla के स्पोर्टी कैरेक्टर के हिसाब से फिट बैठे।
सस्पेंशन और ब्रेकिंग
कंपनी ने Guerrilla 450 को राइडिंग कम्फर्ट और कंट्रोल के लिए बेहतरीन सस्पेंशन से लैस किया है। इसमें 43mm टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स (140mm ट्रैवल) और पीछे मोनो-शॉक (150mm ट्रैवल) दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए आगे 310mm वेंटिलेटेड डिस्क (डबल पिस्टन कैलिपर) और पीछे 270mm डिस्क (सिंगल पिस्टन) दी गई है। इसके साथ ही, डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर मिलता है।
टायर और ग्रिप
बाइक को 17-इंच अलॉय व्हील्स पर उतारा गया है, जिनमें CEAT टायर्स लगे हैं। फ्रंट टायर का साइज 120/70 R17 और रियर का साइज 160/60 R17 है। यह सेटअप न सिर्फ बाइक को बेहतरीन रोड ग्रिप देता है, बल्कि हाई स्पीड पर भी स्टेबिलिटी बनाए रखता है।
ये भी पढ़ें- इस जगह अब नहीं लगेगा Toll, इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों के लिए गुड न्यूज
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines