Himalayan 450 पर बेस्ड नई बाइक Guerrilla 450 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। काफी समय से इस बाइक की टेस्टिंग चल रही है। कई बार तो इसे टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया जा चुका है। कंपनी की यह नई बाइक लंबी दूरी को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की गई है। भारत में इस नए मॉडल को अगले महीने के अंत तक पेश कर दिया जायेगा। यह दमदार इंजन के साथ आएगी। आइये जानते हैं इस बाइक में मिलने वाले संभावित फीचर्स के बारे में…
डिजाइन
रॉयल एनफील्ड की नई बाइक Guerrilla 450 का डिजाइन हंटर 350 जैसा होगा। इस बाइक में कई नए फीचर्स को शामिल किया जायेगा। बाइक का डिजाइन कॉम्पैक्ट होने की उम्मीद है। आपको बता दें कि Guerrilla 450 नेमप्लेट के लिए एक ट्रेडमार्क दायर किया जा चुका है। कंपनी इस बाइक को अगले महीने लॉन्च करेगी।
यह भी पढ़ें: Tata Curvv:15 अगस्त को आएगी देश की सस्ती कूपे! 500km की मिलेगी रेंज
इंजन और पावर
इस नए मॉडल में इंजन ही सबसे खास होने वाला है। सोर्स के मुताबिक नई Guerrilla 450 में 452cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर DOHC इंजन मिल सकता है जो 40.02 PS और 40Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। यह इंजन 6 स्पीड ट्रांसमिशन से लैस होगा। अब जितनी पावर इस बाइक में मिल रही है उतनी तो एक कोटी इस बाइक की संभावित कीमत 2.50 लाख एक्स-शोरूम हो सकती है।
मिल सकते हैं ये फीचर्स
नई Guerrilla 450 में कंपनी कई नए फीचर्स को शामिल कर सकती है। राइडर्स की सहूलियत के लिए बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन, राइड मोड, साइड-माउंटेड एग्जॉस्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा बाइक में राइड-बाय-वायर थ्रॉटल के साथ टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की भी सुविधा मिलेगी।
सेफ्टी के लिए बाइक में ड्यूल डिस्क ब्रेक और ड्यूल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम भी दिया जाएगा। बेहतर राइड के लिए बाइक में टेलीस्कोपिक फोर्क्स, पीछे एक मोनोशॉक यूनिट मिलेगी। बाइक का मुकाबला KTM 390 ड्यूक से हो सकता है। इस नए मॉडल के जरिये कंपनी 500cc बाइक सेगमेंट में अपनी पकड़ को मजबूत करेगी।
यह भी पढ़ें: नई Maruti Swift को 8 दिन में मिली 10,000 से ज्यादा बुकिंग्स, 26km की देती है माइलेज
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
2 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
2 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
4 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
4 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines