Royal Enfield Guerrilla 450 launch: भारत में 17 जुलाई को रॉयल एनफील्ड अपनी नई Guerrilla 450 बाइक को लॉन्च करने जा रही है। लगातार इस बाइक की डिटेल्स सामने आ रही हैं। इस बाइक में कई अच्छे फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कंपनी की Affordable बाइक के रूप में आ सकती है। इसे Himalayan 450 के प्लेटफ़ॉर्म पर बनाया गया है। क्या कुछ इसमें खास आपको देखने को मिलेगा और क्या आपको इस बाइक के लिए इन्तजार करना चाहिए? आइये जानते हैं….
क्या होगा खास ?
नई Royal Enfield Guerrilla 450 में एक बड़ा फ्यूल टैंक देखने को मिलेगा। इस बाइक में सिंगल पीस सीट मिलेगी। बाइक के लुक को बेहतर बनाने के लिए इसमें एक बड़ा हैंडलबार, अलॉय व्हील, ट्यूबलेस टायर्स और ग्रैब रेल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा इसमें एक डिजिटल स्पीडोमीटर भी दिया जायेगा जिसमे कई तरह की जानकारियां देखने मिल सकती हैं,इसमें नेविगेशन की भी सुविधा मिलेगी।
नई Guerrilla 450 के टॉप फीचर्स
- एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
- साइड-माउंटेड एग्जॉस्ट
- क्रोम फिनिश के साथ हाई एंड एग्जॉस
- केवल सिंगल पीस सीट मिलेगी
- फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क्स
- रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन
452cc का दमदार इंजन
इंजन की बात करें तो नई Guerrilla 450 में 452cc का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलेगा जो 39.5bhp की पावर और 40 Nm का टॉर्क देगा। यह इंजन 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ है। यह एक 4-वॉल्व वाला इंजन है और दावा किया जा रहा है कि यह इंजन हर के मौसम में बेहतर ढंग से काम करेगा। इस बाइक की टॉप स्पीड 170Km तक हो सकती है। बाइक का सीधा मुकाबला हीरो और ट्रायम्फ की बाइक्स से होगा।
| डायमेंशन | MM |
| लंबाई | 2,134 mm |
| चौड़ाई | 834mm |
| ऊंचाई | 1115mm |
| व्हीलबेस | 1491mm |
इतनी हो सकती है कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Guerrilla 450 की कीमत करीब 2.29 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। इस बाइक का सीधा मुकाबला Triumph Speed 400 से होगा जिसकी कीमत 2.33 लाख रुपये है। इस समय भारत में Triumph Speed 400 को खूब पसंद किया जा रहा है।
हैवी होगी नई Guerrilla 450
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Guerrilla 450 का वजन करीब 183 किलोग्राम हो सकता है। अब इतने वजन वाली बाइक को हाईवे पर चलाना तो मजेदार बनता है लेकिन सिटी राइड में और हैवी ट्रैफिक में इसे हैंडल करना काफी मुश्किल भरा होगा। अन्य बाइक्स के वजन की बात करें तो Himalayan 450 का 196 kg का है जाकी Honda CB300R का वजन 146 किलोग्राम है तो वहीं जबकि Triumph Speed 400 का वजन 176 kg है।
यह भी पढ़ें: Tata Curvv का मार्केट खराब कर सकती है MG की पहली इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर, सितम्बर में होगी लॉन्च
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines