Royal Enfield Guerrilla 450 launch watch Live here: रॉयल एनफील्ड अपनी बाइक्स में दमदार पावरट्रेन और धाकड़ फीचर्स के लिए जाना जाता है। इसी कड़ी में कंपनी की नई बाइक Royal Enfield Guerrilla 450 लॉन्च होने को तैयार है। ये बाइक 17 जुलाई को लॉन्च होगी, स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित एक कार्यक्रम में ये बाइक लॉन्च होगी। भारतीय समयानुसार ये बाइक सुबह 5 बजे लॉन्च होगी, कंपनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये जानकारी शेयर की है। आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग रॉयल एनफील्ड के यू ट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।
लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
न्यू जनरेशन Guerrilla में मिलेगा डिजिटल मीटर
Royal Enfield Guerrilla में अलॉय व्हील और डिजिटल मीटर जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। ये बाइक ड्यूल कलर टोन ऑप्शन में भी ऑफर की जा सकती है। बाइक में फ्रंट और रियर टायर में सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक मिलेगा। इसमें एडिशन सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया जा सकता है। इसें आरामदायक सफर के लिए सिंगल पीस सीट और हैवी सस्पेंशन पावर मिलेगा।
Royal Enfield के इंस्टाग्राम पर दिखी झलक
Royal Enfield ने नई Guerrilla 450 के टीजर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाले हैं, जिससे ये देखने में बेहद अट्रैक्टिव लग रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अपनी इस बाइक में 452cc का हाई पावर इंजन ऑफर करेगी, जो सड़क पर हाई स्पीड और माइलेज देने के लिए 40.02 Ps की पावर और 40 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। ये बाइक एलईडी लाइट और टेललाइट के साथ मिलेगी।
Royal Enfield Guerrilla में स्मार्ट लुक टेललाइट
Royal Enfield Guerrilla में आरामदायक सिंगल पीस सीट मिलेगी, फिलहाल कंपनी ने अपनी इस धाकड़ बाइक की कीमत का खुलासा नहीं किया है, अनुमान है कि ये बाइक शुरुआती कीमत 2.50 लाख रुपये तक एक्स शोरूम में पेश की जा सकती है। इस बाइक में सामान्य बाइक से कुछ ऊंचा एग्जॉस्ट दिया गया है। बाइक में सिंपल हैंडलबार और रियर व्यू मिरर मिलेंगे। इसमें अलॉय व्हील और बेहद स्लीक टर्न इंडीकेट दिए गए हैं। इसमें गोल हेडलाइट के साथ स्मार्ट लुक टेललाइट दी गई है।
Royal Enfield Guerrilla में हैवी सस्पेंशन पावर
Royal Enfield Guerrilla में टूटी सड़कों पर राइडर को झटकों से बचाने के लिए फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क्स और रियर में हाई पावर सस्पेंशन मिलेंगे। बाइक में क्रोम फिनिश मिलेगा, जो इसके लुक्स को एन्हांस करेगा। बाइक के रियर सीट पर पकड़ने के लिए दोनों तरफ ग्रिप हैंडल दिए गए हैं। बाइक में मोटे टायर मिलेंगे।
13 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक और हाई कम्फर्ट सीट हाइट
Royal Enfield Guerrilla की ये बाइक सड़क पर Hero Mavrick 440, Harley-Davidson X440 और 450 सीसी की बजाज, हीरो की अन्य बाइक से कम्पीट करेगी। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस बाइक के स्पेसिफिकेशन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। अनुमान है कि इस बाइक में 13 लीटर तक का फ्यूल टैंक मिलेगा। इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया जा सकता है। ये बाइक 805 mm की सीट हाइट के साथ ऑफर की जा सकती है। बताया जा रहा है कि इस बाइक में 190 kg से अधिक वजन मिलेगा। फिलहाल इसका एक वेरिएंट और 17 इंच तक के टायर साइज मिलेंगे।
ये भी पढ़ें: Royal Enfield की 250cc बाइक का क्यों करें इंतजार? बाजार में मिल रहे Bajaj और KTM के ये ऑप्शन
ये भी पढ़ें: CNG बाइक से हर महीने कितने पैसे बचेंगे? Bajaj के अधिकारी ने बता दी सच्चाई…
ये भी पढ़ें: Royal Enfield को टक्कर देती है ये बाइक, 17 लीटर का फ्यूल टैंक और 348cc का धाकड़ इंजन, जानें कीमत
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines