Royal Enfield Goan Classic 350: बाइक लवर्स के लिए रॉयल एनफील्ड ने अपनी नई Goan Classic 350 को अनवील कर दिया है। गोअन क्लासिक 350 का ये बॉबर वर्जन है। इस बाइक का डिजाइन ही इसकी सबसे बड़ी खूबी बताई जा रही है। फिलहाल इस बाइक की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। इस बाइक में 350cc का इंजन मिलेगा। इस बाइक में और क्या होगा खास? किस दिन होगी लॉन्च और किस प्राइस टैग में इसे लाया जायेगा? आइये विस्तार से जानते हैं…
लॉन्च और कीमत
रॉयल एनफील्ड गोअन क्लासिक 350 (Royal Enfield Goan Classic 350) को भारत में 23 जनवरी को गोवा में होने वाले मोटोवर्ल्ड 2024 में लॉन्च किया जाएगा। इसी इवेंट में इसकी कीमत का भी खुलासा होगा। माना जा रहा है कि इसकी कीमत 2 लाख रुपये से कम हो सकती है। अगर आप इस बाइक को खरीदने का मन बना रहे हैं तो थोड़ा इन्तजार आप कर सकते हैं।
इंजन और पावर
इस बाइक में 349 cc का इंजन लगा है जो 20.2 bhp की पावर और 27Nm का टॉर्च जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। एक लीटर में यह बाइक 36.2 km की माइलेज ऑफर कर सकती है। बेहतर राइड के लिए इसमें टेलिस्कोपिक फोर्क और ट्विन शॉक एब्जॉर्बर होंगे। इसके अलावा ब्रेकिंग के लिए बाइक में डुअल-चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) भी देखने के लिए मिलेगा। इसमें डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है।
क्या हैं खास फीचर्स
Goan Classic 350 में LED लाइट्स, एडजस्टेबल लीवर्स और कई जबरदस्त फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं। इस बाइक में एक क्रैडल फ्रेम है। इस बाइक में एक राउंड LED हेडलाइट, टियर ड्रॉप शेप फ्यूल टैंक और घुमावदार फेंडर्स हैं। इसके अलावा बाइक में एपे-हैंगर टाइप हैंडलबार और फ्लोटिंग सीट देखने को मिलती है। इस बाइक पर ट्यूबलेस वायर-स्पोक रिम्स और व्हाइट-वॉल टायर्स मिलते हैं।
पुराने मॉडल्स से अलग कैसे?
350cc में रॉयल एनफील्ड के पास क्लासिक 350, हंटर 350 और बुलेट 350 जैसी पॉपुलर बाइक्स मौजूद हैं। लेकिन नई Goan Classic 350 इन सब बाइक्स से डिजाइन और स्टाइल के मामले में अलग है। बाकी इंजन वही रहने वाला है जो कंपनी की मौजूदा बाइक्स को पावर देता है। अब अगर आपको रॉयल एनफील्ड की 350cc इंजन वाली एक नई बाइक को खरीदना है तो आप इस बाइक के बारे में विचार कर सकते हैं। इस समय हंटर 350 कंपनी की सबसे सस्ती बाइक है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,49,900 लाख रुपये से शुरू होती है।
खरीदना चाहिए या नहीं ?
रॉयल एनफील्ड की नई Goan Classic 350 के लिए इंतजार करना चाहिए या नहीं ? रॉयल एनफील्ड की बाइक्स में अब नए डिजाइन देखने को मिलते हैं। लेकिन सिटी राइड के लिए रॉयल एनफील्ड की बाइक मजेदार नहीं रहती…. इनकी हैंडलिंग आपको थका देती है। हैवी ट्रैफिक में बाइक को राइड करना.. आसान नहीं है… और अगर टायर पंचर हो जाएं तो लेने के देने पड़ जाते हैं। इसलिए रॉयल एनफील्ड की ये भारी-भरकम बाइक को सोच समझकर ही खरीदें…
यह भी पढ़ें: Jeep ने दिया 12 लाख का डिस्काउंट, स्टॉक खत्म होने से पहले उठा लो फायदा
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines