Royal Enfield Goan Classic 350 Launch: रॉयल एनफील्ड ने अपनी नई बाइक गोवा क्लासिक 350 को लॉन्च कर दिया है। यह एक रेट्रो लुक में आई है। इसके अलावा, गोवा क्लासिक 350 आरएसयू टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, रियर ट्विन शॉक एब्जॉर्बर, डुअल-चैनल एबीएस के साथ दोनों सिरों पर सिंगल डिस्क ब्रेक मिलते हैं जो कंपनी की ही क्लासिक 350 के समान है। वैसे बाइक के डिजाइन में नयापन नहीं यह ऐसा डिजाइन काफी पहले जावा की एक बाइक में देखा जा चुका।
लॉन्च और कीमत
कीमत की बात करें तो Royal Enfield Goan Classic 350 की एक्स-शोरूम कीमत 2.35 लाख रुपये है जो इसके सिंगल टोन कलर में है। जबकि इसके ड्यूल टोन वेरिएंट की कीमत 2.38 लाख रुपये है। इस बाइक में सिर्फ सिंगल सीट का ऑप्शन मिलता है, पीछे बैठने वाले के लिए इसमें अलग से सीट लगवानी होगी।
इंजन और पावर
इस बाइक में 349 cc का इंजन लगा है जो 20.2 bhp की पावर और 27Nm का टॉर्च जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। एक लीटर में यह बाइक 36.2 km की माइलेज ऑफर कर सकती है। बेहतर राइड के लिए इसमें टेलिस्कोपिक फोर्क और ट्विन शॉक एब्जॉर्बर होंगे। इसके अलावा ब्रेकिंग के लिए बाइक में डुअल-चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) भी देखने के लिए मिलेगा। इसमें डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है। इस बाइक में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है जिसमें नेविगेशन की सुविधा मिलती है।
क्या हैं खास फीचर्स
Goan Classic 350 में LED लाइट्स, एडजस्टेबल लीवर्स और कई जबरदस्त फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं। इस बाइक में एक क्रैडल फ्रेम है। इस बाइक में एक राउंड LED हेडलाइट, टियर ड्रॉप शेप फ्यूल टैंक और घुमावदार फेंडर्स हैं। इसके अलावा बाइक में एपे-हैंगर टाइप हैंडलबार और फ्लोटिंग सीट देखने को मिलती है। इस बाइक पर ट्यूबलेस वायर-स्पोक रिम्स और व्हाइट-वॉल टायर्स मिलते हैं।
क्या खरीदनी चाहिए Goan Classic 350?
350cc में रॉयल एनफील्ड के पास क्लासिक 350, हंटर 350 और बुलेट 350 जैसी पॉपुलर बाइक्स मौजूद हैं। लेकिन नई Goan Classic 350 इन सब बाइक्स से डिजाइन और स्टाइल के मामले में अलग तो है, पर डिजाइन देखा हुआ है और नयापन बिलकुल नहीं है। ऊपर से बाइक की कीमत थोड़ी सी ज्यादा लगी।
यह भी पढ़ें: नई Honda Amaze में मिलेंगे ये 10 कमाल के फीचर्स, भूल जाओगे Maruti Dzire!
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
21 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
23 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines