Royal Enfield Gasoline: इलेक्ट्रिक टू व्हीलर के इंडियन मार्केट में बढ़ती डिमांड के चलते सभी कंपनियां अपने ईवी प्रोडक्ट्स लॉन्च कर रही है। इसी कड़ी में अब हर दिल की धड़कन Royal Enfield ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक Gasoline तैयार की है।
सड़क पर 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड देगी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह धाकड़ बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 100 किलोमीटर तक चलेगी। यह करीब सात घंटे में फुल चार्ज होगी। इसमें अट्रैक्टिव डुअल टोन कलर ऑफर किए जाएंगे। Royal Enfield Gasoline सड़क पर 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड देगी।
फाइल फोटो
दमदार बाइक को बॉबर लुक देने के लिए चेचिस को 3 इंच लंबा किया
बाइक में खराब रास्तों के लिए हैवी सस्पेंशन और सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक मिलने का अनुमान है। जानकारी के मुताबिक इस दमदार बाइक को बॉबर लुक देने के लिए चेचिस को 3 इंच लंबा किया गया है। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस नई बाइक की कीमत और लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह बाइक साल 2024 के अंत तक बाजार में उपलब्ध होगी।
5 सेकंड में हवा से करेगी बात
Royal Enfield Gasoline में रिवर्स समेत अलग-अलग मोड्स दिए जाएंगे। इसमें जानदार नाइट्रो बूस्ट सिस्टम दिया गया है, जिससे बाइक स्टार्ट होते ही 5 सेकंड में पावर जेनरेट करती है। बताया जा रहा है कि इसमें 5kW की क्षमता की मोटर मिलेगी।
बाइक में 72 W 80 Ah का जानदार बैटरी पैक
बाइक में 72 W 80 Ah का जानदार बैटरी पैक दिया जाएगा। आप इस बाइक को 15 एम्पीयर के घरेलू सॉकेट से कनेक्ट कर चार्ज कर पाएंगे। यह पेट्रोल बुलेट की तरह आवाज नहीं करेगी। यह बाइक बेहद साइलेंट होगी। अनुमान है कि बाइक की शुरुआती कीमत 3 लाख रुपये होगी।
इसका प्रोटोटाइप लोगों के सामने पेश कर सकती है
कंपनी ने अपनी ईवी बाइक के लिए इन-हाउस कोडनेम ‘L1A’ रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Royal Enfield स्पेनिश इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप स्टार्क मोटरसाइकिल के सहयोग से दो ईवी बाइक पर काम कर रही है। कंपनी इसी साल इसका प्रोटोटाइप लोगों के सामने पेश कर सकती है। हालांकि फिलहाल कंपनी ने इस बात की पुष्टि नहीं की।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines