हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक जल्द होगी लॉन्च, टेस्टिंग में दिखी पूरी झलक

Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 अब लॉन्च के बेहद करीब है. क्लासिक लुक, 100-150 किमी रेंज और दमदार फीचर्स के साथ यह EV सेगमेंट में बड़ा धमाका कर सकती है. आइए जानते हैं लॉन्च से पहले सामने आई सभी बड़ी डिटेल्स.

विज्ञापन
Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक जल्द होगी लॉन्च.

Royal Enfield First Electric Bike: रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है और अब यह इंतजार जल्द खत्म हो सकता है. कंपनी की आने वाली इलेक्ट्रिक क्रूजर Flying Flea C6 को चेन्नई की सड़कों पर बिना किसी कवर के टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. इस बार सामने आई तस्वीरों से साफ हो गया है कि बाइक प्रोडक्शन के बेहद करीब है और जल्द ही इसकी लॉन्चिंग का ऐलान हो सकता है.

Flying Flea C6 को पहली बार पब्लिक ट्रैफिक में बिना कवर के देखा गया है, जिससे इसके प्रोडक्शन मॉडल की साफ तस्वीर सामने आई है. इससे पहले इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान कवर में देखा गया था. अब इस नई झलक से संकेत मिल रहा है कि कंपनी लॉन्च की तैयारियों के अंतिम चरण में है. ऑटोमोटिव उत्साही रेवंत ने इसके स्पाई शॉट्स शेयर किए हैं.

EICMA में हो चुकी है पेश

इस इलेक्ट्रिक क्रूजर को पहली बार पिछले साल EICMA शो में पेश किया गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है. फिलहाल इसके कई प्रोटोटाइप देश के अलग-अलग हिस्सों में रोड टेस्टिंग के दौरान देखे जा रहे हैं.

विज्ञापन

क्लासिक डिजाइन के साथ हेरिटेज टच

बाइक का डिजाइन पुराने वर्ल्ड वॉर II दौर की Flying Flea मोटरसाइकिल से प्रेरित है. इसमें सर्कुलर हेडलैंप, गर्डर फ्रंट फोर्क, मिनिमल बॉडी पैनलिंग, बड़े एलॉय व्हील्स और एक्सपोज्ड फ्रेम दिया गया है. राइट साइड में बेल्ट ड्राइव सिस्टम और बैटरी एरिया में खास रिब्ड डिजाइन इसे अलग पहचान देता है. इसका ओवरऑल लुक स्लिम और क्लासिक क्रूजर स्टाइल को बरकरार रखता है.

विज्ञापन

डेली यूज के लिए प्रैक्टिकल बदलाव

लेटेस्ट स्पाई शॉट में बाइक में मेन स्टैंड भी नजर आया है, जो पहले के टेस्ट मॉडल में साफ नहीं दिखता था. यह फीचर रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए उपयोगी साबित होगा. बाइक का राइडिंग पोस्चर सीधा और आरामदायक दिखता है, जबकि पीछे की सीट कॉम्पैक्ट है और जरूरत के हिसाब से इसे हटाया भी जा सकता है.

विज्ञापन

क्या मिलने की उम्मीद

हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक स्पेसिफिकेशन्स नहीं बताए हैं, लेकिन उम्मीद है कि इसकी परफॉर्मेंस 250cc से 350cc पेट्रोल बाइक के बराबर होगी. इसमें मिड-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर, बेल्ट ड्राइव सिस्टम, दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक और डुअल-चैनल ABS दिया जा सकता है.

विज्ञापन

बैटरी और रेंज क्या हो सकती है

Flying Flea C6 में करीब 4 से 5 kWh का बैटरी पैक मिलने की संभावना है, जो रियल वर्ल्ड में 100 से 150 किमी तक की रेंज दे सकता है. इसमें लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी इस्तेमाल होने की उम्मीद है, जो ज्यादा सुरक्षित और लंबी उम्र के लिए जानी जाती है. साथ ही, इसमें मैग्नीशियम बैटरी केसिंग, एक्टिव थर्मल मैनेजमेंट, सेल-लेवल मॉनिटरिंग और IP67 रेटेड प्रोटेक्शन जैसे एडवांस फीचर्स भी मिल सकते हैं.

विज्ञापन

स्मार्ट फीचर्स भी होंगे शामिल

इस इलेक्ट्रिक बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ सर्कुलर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलने की उम्मीद है. इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और मैसेज अलर्ट, म्यूजिक कंट्रोल और कीलेस इग्निशन जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं.

विज्ञापन

जल्द हो सकता है लॉन्च का ऐलान

चेन्नई में बिना किसी कवर के टेस्टिंग और प्रोडक्शन-रेडी लुक को देखते हुए माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान कर सकती है. Flying Flea C6 रॉयल एनफील्ड के इलेक्ट्रिक सेगमेंट में बड़े कदम की शुरुआत साबित हो सकती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- बैटरी खराब हुई तो नहीं लगेगा एक भी रुपया! ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनियों दे रहीं सबसे लंबी वॉरंटी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola