Royal Enfield First Electric Bike: अब जल्द ही देश में रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च दौड़ने वाली है। हाल ही में यह बाइक टेस्टिंग के दौरान नजर आई है। जिसमें इसके डिजाइन के बारे में जानकारी मिलती है। रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक की तस्वीर वायरल हो गई है, यह एक प्रोटोटाइप भी हो सकता है। इस तस्वीर को MCN ने शेयर किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले महीने (नवंबर 2024) को इसे भारत में पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही इस बाइक से जुडी कई बातें सामने आ चुकी हैं।
ज्यादा रेंज पर फोकस
रॉयल एनफील्ड ने अभी हाल ही में हाल ही में अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक एक एक टीजर जारी किया था, जिसमें ऑटोमेकर ने 4 नवंबर की तारीख खास बताई है, जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये इलेक्ट्रिक बाइक इसी दिन बाजार में पेश की जाएगी। इस नई EV में परफॉर्मेंस से लेकर रेंज पर भी फोकस किया गया है।
इस डेली यूज़ के हिसाब से डिजाइन किया है। इतना ही नहीं अगर कोई लम्बी दूरी पर इसे लेकर जाना चाहता है तो कम रेंज की शिकायत नहीं होगी। इसमें एक बड़ा डिजिटल स्पीडोमीटर मिलेगा जिसमें बाइक की रेंज से लेकर इसकी बैटरी के बारे में जानकारी मिलेगी।
फोटो सोर्स: MCN
यह भी पढ़ें: Tax Free हुई मारुति सुजुकी की सभी कारों की लिस्ट, 2.67 लाख की होगी बचत
कितनी होगी रेंज ?
रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक की रेंज की बात करें तो यह फुल चार्ज में 160-180 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर कर सकती है। आमतोर पर रॉयल एनफील्ड की बाइक्स काफी भारी –भरकम होती हैं लेकिन नई इलेक्ट्रिक बाइक स्लिम बॉडी के साथ आ सकती है ।
इस बाइक का डिजाइन भी रॉयल एनफील्ड की दूसरी बाइक्स की तुलना में कुछ अलग हो सकता है । इसका वजन हल्का होगा ताकि सिटी में इसे आसानी से राइड किया जा सके। इसकी सीट लम्बी और सॉफ्ट होगी । इस बाइक पर दो लोगों के बैठने की जगह मिलेगी।
यह भी पढ़ें: पैसा रखिये तैयार! दिवाली के बाद आ रही हैं ये दो शानदार कारें, लिस्ट में मारुति भी शामिल
कितनी होगी कीमत
रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इसे 1.49 लाख रुपये की शुरूआती कीमत में लाया जा सकता है। इसमें सेफ्टी के लिए भी कई फीचर्स दिए जा सकते हैं। बाइक में वाइडर टायर्स, डुअल-चैनल ABS, अलॉय व्हील्स और डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलेगी।
खबर ये भी आ रही है कि इसके बाद रॉयल एनफील्ड हिमालयन (Himalayan) का इलेक्ट्रिक मॉडल लाया जा सकता है। लेकिन यह एक महंगी EV के रूप में आएगी ।
यह भी पढ़ें: 98 हजार में TVS ने पेश की सबसे फास्ट 125cc बाइक, बजाज-हीरो से होगी कांटे की टक्कर
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
13 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines