Royal Enfield First Electric Bike launch: भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की सबसे ज्यादा डिमांड देखने को मिल रही है। इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में खूब सारे ऑप्शन देखने को मिल रहे हैं जबकि इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में भी अब नए आने शुरू हो गये हैं। इसी बीच रॉयल एनफील्ड भी अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक भारत में लॉन्च करने जा रही है।
काफी समय से कंपनी इस पर कम भी कर रही है। वैसे हैवी इंजन सेगमेंट में कंपनी के पास एक से बढ़कर एक बाइक्स मौजूद हैं। लेकिन अब कंपनी EV सेगमेंट में भी अपनी पकड़ को मजबूत करना चाहती है। रॉयल एनफील्ड का नया टीजर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है। कब तक इस बाइक को लॉन्च किया जाएगा और इसमें क्या कुछ होगा खास ? आइये जानते हैं…
Royal Enfield की पहली Electric Bike
रॉयल एनफील्ड अपनी पहली Electric Bike को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा ही कि कंपनी इसे EICMA 2024 के दौरान पेश कर सकती है। रॉयल एनफील्ड के पास इस समय 350cc से लेकर 650cc इंजन की क्षमता वाली पेट्रोल बाइक्स हैं और अब कंपनी का टारगेट EV सेगमेंट पर अपना दबदबा बनाना है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ टीजर
लॉन्च से पहले कंपनी ने सोशल मीडिया पर इसका पहला टीजर भी जारी किया गया है जो आते ही वायरल हो गया है। टीजर में दी गई जानकारी के मुताबिक बाइक को 4 नवंबर 2024 को पेश किया जाएगा। 19 सेकेंड के इस वीडियो में स्पेस को दिखाया गया है जिसमें पैराशूट के साथ बांधी गई बाइक धरती की ओर आती दिखाई गई है। साथ ही रॉयल एनफील्ड की ओर से Save The Date 04.11.2024 का कमेंट भी इसकी जानकारी दे रहा है। इतना ही नहीं कंपनी की वेबसाइट पर भी इसकी जानकारी दी गई है।
डेली यूज़ के लिए होगी ये बाइक
रॉयल एनफील्ड की तरफ से इलेक्ट्रिक बाइक की जानकारी देने के साथ ही यह भी बताया गया है कि इस बाइक को डेली यूज के लिए लाया जाएगा जो खासकर शहर में आने जाने को नए सिरे से परिभाषित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये बाइक अर्बन मोबिलिटी को पूरा करने के लिए डिजाइन की गई है।
कब होगी लॉन्च ?
जैसा कि हमने ऊपर बताया कि टीजर में 04.11.2024 तारीख लिखी है, जो इस बात की तरफ सीधा इशारा है कि कंपनी फिलहाल इसे पेश करेगी, और अगले साल आधिकारिक तौर पर इसे January 2025 में लॉन्च किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस बाइक को Bharat Mobility 2025 के दौरान लॉन्च किया जाएगा।
रेंज और कीमत
अभी तक इस बाइक की कीमत से लेकर इसकी बैटरी और रेंज को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे कंपनी की अन्य बाइक्स की तरह मॉर्डन रेट्रो स्टाइल में लाए। लॉन्च के समय इसकी संभावित कीमत 3 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
20 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines