Royal Enfield EV: ईवी बाइक्स मार्केट का नया ट्रेंड है। यही वजह है कि इंडियन मोटरसाइकिल बाजार का बड़ा प्लेयर ब्रांड Royal Enfield अपनी इलेक्ट्रिक बाइक पर काम कर रहा है। जल्द ही आप Royal Enfield EV को सड़क पर अपने बगल से जाते हुए देखेंगे। इसके अलावा 80 के दशक की एक ऐसी बाइक है जिसका आज भी यंगस्टर्स अपने दिलों में रखते हैं। हम बात कर रहे हैं Yamaha RX100 की। इस बाइक को भी दोबरा लॉन्च करने पर काम हो रहा है। आइए आपको बताते हैं इन दोनों बाइक के अपडेट।
एक से अधिक बैटरी पैक का ऑप्शन
पहले बात Royal Enfield Electric Bike की। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस नई नवेली बाइक की लॉन्च डेट, कीमत और पावरट्रेन के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस धाकड़ बाइक का प्रोटोटाइप तैयार हो चुका है। कंपनी इसकी टेस्टिंग कर रही है। इसमें एक से अधिक बैटरी पैक मिलेगा।
Royal Enfield EV and Yamaha RX100
ओरों से होगी अलग
यह कंपनी की लॉन्ग रेंज बाइक होगी। रेस में आगे रहने के लिए कंपनी इसे वर्तमान में बाजार में मौजूद इलेक्ट्रिक बाइकों से अलग बनाएगी। जल्द ही इस इलेक्ट्रिक बाइक को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। करेगी। अनुमान है कि इस इलेक्ट्रिक बाइक को साल 2024 तक पेश कर दिया जाएगा।
तमिलनाडु में नई फैक्ट्री
बता दें कि कंपनी ने इसके लिए स्पेनिश कंपनी ने हाथ मिलाया है। तमिलनाडु में नई फैक्ट्री में इसका उत्पादन होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि इसके डाइमेंशन और लुक्स में अधिक बदलाव नहीं किया जाएगा। कंपनी अपने क्लासिक लुक को बरकरार रखेगी। बस पेट्रोल की जगह ईवी को जोड़ दिया जाएगा।
Yamaha
Yamaha RX100
इस बार इस बाइक में 200 या इससे अधिक सीसी का इंजन मिलेगा। यह 4 स्ट्रोक इंजन में आएगी। इसमें हैवी सस्पेंशन एलईडी लाइटें, डीआरएल और सेल्फ स्टार्ट जैसे ऑप्शन मिलेंगे। अनुमान है कि यह बाइक साल 2026 में पेश कर दी जाए। नई बाइक में हाई स्पीड के साथ अलॉय व्हील, डिजिटल डिस्प्ले, स्पीडोमीटर, दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे।
पहली बार साल 1985 में लॉन्च हुई थी
इसमें किक के साथ सेल्फ स्टार्ट का बटन भी मिलेगा। बाइक में 10 लीटर से बड़ा फ्यूल टैंक और एलईडी लाइटें, टर्न इंडिकेटर, साइड स्टैंड, ट्यूलेस टायर और स्टाइलिश गोल हेडलाइट मिलेगी। बता दें यह बाइक साल 1985 में लॉन्च हुई थी और 1996 में इसे डिस्कंटीन्यू कर दिया गया था।
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
2 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
3 days agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
3 days ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
3 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
4 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
4 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
4 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
4 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
5 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines