हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

इसके आगे कुछ नहीं, शान की सवारी Royal Enfield ने तैयार की इलेक्ट्रिक बाइक, जानें डिटेल

विज्ञापन
Royal Enfield ev

Royal Enfield Electric Bike: रॉयल एनफील्ड अपनी दमदार बाइक सेगमेंट के लिए जाना जाता है। अब कंपनी ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में हाथ अजमाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉयल एनफील्ड अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक को भारत में जल्द लॉन्च करेगी।

 रॉयल एनफील्ड की ईवी बाइक का पहला प्रोटोटाइप तैयार

मीडिया से बात करते हुए रॉयल एनफील्ड के सीईओ B Govindarajan ने कहा कि कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करेगी जो मार्केट में मौजूद तमाम इलेक्ट्रिक बाइक से काफी अलग होगी। जानकारी के मुताबिक कंपनी की इलेक्ट्रिक बाइक का पहला प्रोटोटाइप तैयार हो चुका है।

साल 2024 में होगी लॉन्च

अनुमान है कि इलेक्ट्रिक बाइक की जल्द टेस्टिंग होगी। फिलहाल कंपनी ने बाइक के फीचर्स, कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। संभावना जताई जा रही है कि कंपनी अपनी इस पहली ईवी बाइक को साल 2024 के मध्य तक पेश करेगी। हाल ही में पता चला है कि कंपनी ने अपनी ईवी बाइक के लिए इन-हाउस कोडनेम ‘L1A’ रखा है।

तमिलनाडु में नई फैक्ट्री

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Royal Enfield स्पेनिश इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप स्टार्क मोटरसाइकिल के सहयोग से काम कर रही है। जानकारी के मुताबिक रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए तमिलनाडु में नई फैक्ट्री लगा रही है। इसके लिए चेय्यर इलाके में 60 एकड़ जमीन ली गई है। कंपनी द्वारा इस प्रोजेक्ट पर करीब 1,500 करोड़ रुपये निवेश करने का अनुमान है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें