Royal Enfield electric bike HIM-E: बाइक लवर्स में रॉयल एनफील्ड की बाइक्स का बड़ा क्रेज है। बाइकर्स लंबे समय से कंपनी की इलेक्ट्रिक बाइक का इंतजार कर रहे हैं। आखिरकार यह खत्म हुआ। कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने इटली के मिलान में चल रहे EICMA मोटर शो में अपनी नई बाइक Royal Enfield HIM-E शोकेस की है। यह पूरी तरह ईवी बाइक है। हालांकि कंपनी ने अपनी इस बाइक के पावरट्रेन, कीमत, डिलीवरी के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। यह हाई एंड बाइक है, जिसे खास तौर पर खराब रास्तों में हाई परफॉमेंस देने के लिए बनाया गया है।
बाइक में डर्ट लुक
Royal Enfield HIM-E दिखने में कंपनी के हिमालयन मॉडल का नया वर्जन लग रही है। इसमें एग्जॉस्ट नहीं है। फ्यूल टैंक की जगह बाइक में बैटरी सेटअप लगाया गया है। इसमें स्पोक व्हील मिलते हैं, जो इसके लुक्स को बेहद खास बनाते हैं। मोटरसाइकिल में दोनों पहियों में सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। यह फंकी लुक बाइक है, जिसे डर्ट लुक देने का प्रयास किया गया है।
बड़े टायर साइज के साथ हैवी सस्पेंशन
बाइक में एक्ट्रा रबड़ के टायर हैं। इसमें बड़े टायर साइज के साथ हैवी सस्पेंशन लगाए दिख रहे हैं। फिलहाल कंपनी अपनी इस बाइक की टेस्टिंग कर रही है। अनुमान है कि साल 2025 तक यह लोगों को चलाने के लिए मिल जाए। फिलहाल कंपनी इसके आधिकारिक लॉन्च के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। इसका पिछला टायर आगे के मुकाबले थोड़ा मोटा दिखाई पड़ रहा है।
बाइक में अट्रैक्टिव गोल लाइट
बाइक में अट्रैक्टिव गोल लाइट दी गई है। इसमें अंदर कई छोटे बल्ब दिखाई पड़ रहे हैं। इसमें LCD पैनल मिलेगा। दिखने में यह हाई पावर बाइक लग रही है। अनुमान है कि इसमें सिंगल चार्ज में हाई ड्राइविंग रेंज मिलेगी। बाइक में नई स्टाइल की कर्व सीट दी गई है। यह लॉन्ग रूट बाइक है, जिसे खास पहाड़ों या ऊंचे जगहों पर चलाने के लिए तैयार किया गया है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
12 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines