हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

3.50 लाख की रॉयल एनफील्‍ड Classic 650 में क्या खास? खरीदने से पहले जानें

डेली यूज़ से लेकर लंबी दूरी तक के लिए Classic 650 बाइक का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप इस बाइक को खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको इसके टॉप फीचर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन

Royal Enfield की ओर से Classic 650 बाजार में आ चुकी है। हैवी इंजन और शानदार फीचर्स से लैस इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 3.50 लाख रुपये है। डेली यूज़ से लेकर लंबी दूरी तक के लिए इस बाइक का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप इस बाइक को खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको इसके टॉप फीचर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं। क्लासिक 650 को खरीदने से पहले इस रिपोर्ट पर जरूर गौर करें, आपको फायदा ही होगा।

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 की एक्स-शोरूम कीमत 3.50 लाख रुपये है। यह तीन वेरिएंट और चार रंगों में उपलब्ध है। इस बाइक के बेस वेरिएंट के तौर पर हॉटरॉड को Vallam Red रंग में ऑफर किया गया है। इस बाइक का सीधा मुकाबला BSA Gold Star 650, Kawasaki Vulcan S से होगा ।ग्राहक इस बाइक की तुलना अपनी ही Shotgun 650 और Super Meteor 650 बाइक्स से कर सकते हैं।

कीमत और कलर वेरिएंट

विज्ञापन

Classic 650: 3.37 लाख रुपये

  • कलर: Bruntingthorpe Blue, Vallam Red

Classic 650: 3.41 लाख रुपये

विज्ञापन
  •  कलर: Teal

Classic 650: 3.50 लाख रुपये

  • कलर: Black Chrome

दमदार इंजन

रॉयल एनफील्‍ड क्‍लासिक 650 में 648cc का ट्विन सिलेंडर एयर/ऑयल कूल्‍ड इंजन दिया गया है जो 47hp और 52.3Nm का टॉर्क देता है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स की सुविहा मिलती है, जिससे बाइक हाईवे पर स्मूथ राइड का अनुभव् प्रदान करती है।

विज्ञापन

फीचर्स

क्‍लासिक 650 में सेमी-डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, ट्रिपन नेविगेशन, USB  चार्जर, स्लिप और असिस्‍ट क्‍लच, 18 और 19 इंच अलॉय व्‍हील्‍स,LED हेडलाइट, LED टेल लाइट, गियर पोजिशन इंडीकेटर जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं जो आपके डेली यूज़ के लिए परफेक्ट साबित होंगे।

यह बाइक सिंगल सीट के साथ आती है इसलिए इसमें सिर्फ राइडर ही बैठ सकता है। जबकि पीछे बैठने वाले को अलग से सीट लगवाने की जरूरत पड़ेगी। इस बाइक का डिजाइन क्लासिक अंदाज में है लेकिन यह बेहद प्रीमियम बाइक है।इस बाइक का वजन 243kg है। इसमें 154mm का ग्राउंडक्लीयरेंस मिलता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:

6 लाख की ये SUV बिक्री में बनी No.1, Creta और Brezza को छोड़ा पीछे

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola