Royal Enfield Bullet 350 या फिर Pulsar F250 किसमें है दम?, जानें कंपैरिजन
Edited By Amit Kasana

royal enfield classic 350 VS pulsar f250
Edited By Amit Kasana

royal enfield classic 350 VS pulsar f250
Royal Enfield Bullet 350 VS Bajaj Pulsar F250: रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में अपनी सबसे अधिक बिकने वाली में से एक मॉडल Bullet 350 का नया अपडेट वर्जन पेश किया है। वहीं, Bajaj Pulsar F250 धाकड़ लुक्स और हाई स्पीड बाइक है। आइए आपको इन दोनों के पावरट्रेन और कीमत के बारे में बताते हैं।
इस मोटरसाइकिल में दमदार 349 cc का पेट्रोल इंजन ऑफर किया जाता है। लंबी दूरी के सफर के लिए इसमें 13.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। Royal Enfield Bullet 350 में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। हाल ही में 2023 Royal Enfield Bullet 350 पेश की गई। जो बाजार में 1.74 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है।
2023 Royal Enfield Bullet 350 इसमें नया ब्लैक गोल्ड वैरिएंट हाई डिमांड पर है। बाइक में सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन है, जो सड़क पर 19.9 bhp की पावर और 6100 का rpm देता है। बाइक में एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम है। इसमें 27 Nm का टॉर्क दिया गया है। इसमें एनालॉग स्पीडोमीटर रेट्रो डायल दिया गया है।
Bajaj Pulsar F250 में सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक मिलते हैं। यह ब्रेक बाइक फिसलने की स्थिति को काबू करने में मिदद करते हैं। यह धांसू बाइक 249.07 cc पेट्रोल इंजन के साथ आती है। कंपनी इसमें 35 kmpl की माइलेज मिलने का दावा करती है। Bajaj Pulsar F250 फिलहाल एक वेरिएंट और एक ही कलर में मिलती है। इसमें हाई स्पीड 2.0 इंजन है।

royal enfield classic 350 VS pulsar f250
यह स्टाइलिश बाइक शुरुआती कीमत 1.50 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑपर की जाती है। Bajaj Pulsar F250 में 164 kg का वजन है, जिससे इसे कंट्रोल करना आसान है। बाइक में 14 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। बाइक में डुअल चैनल ABS सिस्टम के साथ 24.5 PS की पावर मिलती है। यह बाइक 21.5 Nm का टॉर्क देती है। इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलाइट और LED DRLs दिए गए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: